---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: मकर राशि में बना बुधादित्य योग, इन 5 राशियों को होगी छप्परफाड़ कमाई; नई नौकरी की तलाश होगी पूरी!

Grah Gochar 2025: 24 जनवरी, 2025 की शाम में 5 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह धनु राशि से निकल मकर राशि में गोचर कर चुके हैं। इसे गोचर से मकर राशि में पहले से बैठे सूर्य से उनकी युति होने से बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। इस योग के असर से 5 राशियों के जातकों की इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Grah Gochar 2025: शुक्रवार 24 जनवरी, 2025 की शाम में 5 बजकर 45 मिनट से बुध ग्रह धनु राशि से निकल मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य पहले से ही विराजमान हैं। बुध के इस राशि में प्रवेश करते ही उनकी युति सूर्य से हुई है। इस युति को ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग कहते हैं। यह योग काफी प्रभावशाली और फलदायी बताया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब बुध ग्रह मकर राशि में सूर्य के साथ आकर यह योग बनाते हैं, तो इसका प्रभाव न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि सामाजिक और व्यावसायिक स्तर पर भी दिखाई देता है।

मकर राशि में बुधादित्य योग का ज्योतिष महत्व

सूर्य का तेज और बुध की गति मिलकर आत्मविश्वास और प्रेरणा को बढ़ाने में सहायक होती है। वहीं मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है, जो स्थिरता, अनुशासन और व्यावहारिकता को बढ़ावा देती है। इस राशि सूर्य-बुध की युति होने से जातक (व्यक्ति) अधिक व्यवस्थित और लक्ष्य पाने के लिए दृढ निश्चयी होता है, जिससे सफलता जल्द मिलती है। बुधादित्य योग व्यवसाय और नौकरी में नई संभावनाओं और सफलता का संकेत देता है। यह समय धन-संपत्ति में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता के लिए अनुकूल माना जाता है। साथ ही, यह योग व्यक्ति को तीव्र बुद्धि, तार्किक सोच, और बेहतरीन निर्णय क्षमता प्रदान करता है।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि में बुधादित्य योग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मकर राशि में बना यह बुधादित्य योग जातकों के जीवन में न केवल नई ऊर्जा और सकारात्मकता का भी संचार करेगा, बल्कि उनके जीवन में जबरदस्त आर्थिक उन्नति भी लाएगा। यह योग करियर में उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। यह योग 5 राशियों के लिए विशेष रूप से अधिक लाभकारी होने का योग दर्शा रहा है, जिनके इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अत्यंत शुभ रहेगा। निवेश से लाभ होगा और पुराने अटके हुए धन की वापसी के योग बनेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं, तो इस दौरान बड़ा ऑर्डर या डील मिलने की संभावना है। करियर में नई संभावनाएं उभरेंगी। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। कोई उलझी हुई पारिवारिक समस्या का समाधान मिल सकता है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धन का बुद्धिमानी से प्रबंधन करें और निवेश के लिए यह समय उचित है।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

बुध आपके स्वामी ग्रह हैं, और सूर्य के साथ उनका यह योग आपको तार्किक और प्रभावशाली बना देगा। बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में आपका आत्मविश्वास आपको ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। यदि आप शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। संचार कुशलता से आप अपने रिश्तों को और मधुर बना पाएंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करें और किसी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

मकर राशि

यह योग मकर राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभ रहेगा, सभी क्षेत्रों में प्रगति होगी। आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर उन्नति के संकेत हैं। करियर में सफलता हासिल होने के जबरदस्त योग बन रहे हैं। प्रमोशन या नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। यदि आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है। बुध और सूर्य का यह योग आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगाएगा। आप अपनी नेतृत्व क्षमता से दूसरों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए मेहनत और समर्पण से काम करें।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी में उछाल आएगा। यदि आपने कहीं निवेश किया है, तो उससे अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नए संपर्क बन्ने से नए अवसर भी मिलेंगे। बुध और सूर्य का यह योग आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद होगा। बेरोजगार जातकों के लिए नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। साथ ही, कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। फालतू की बातों और गपशप से बचें। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अपनी संवाद क्षमता का अधिकतम उपयोग करने का है। आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। यह समय सेल्स और प्रमोशन के लिए काफी अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। कारोबारियों को नए क्लाइंट या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। रचनात्मकता में वृद्धि होगी। यह समय कलाकारों, लेखकों और क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए अत्यंत फलदायी रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचानें और नए अवसरों के लिए तत्पर रहें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Video: छाया ग्रह केतु से क्यों लगता है डर, 2025 में किस पर होगा कैसा असर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 25, 2025 03:25 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola