हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2024: सूर्य-मंगल दृष्टि से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, अमीर बनते नहीं लगेगी देर!

Grah Gochar 2024: अक्टूबर महीने में सूर्य और मंगल ग्रह की केंद्र दृष्टि से 3 राशियों के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं और वे काफी धन अर्जित कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और मंगल दो बेहद प्रभावशाली ग्रह हैं, जिसका देश-दुनिया पर सीधा असर पड़ता है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और वे जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व, महत्वाकांक्षा, राजसी जीवन आदि के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। मंगल ग्रह के साथ सूर्य ग्रह जातक (व्यक्ति) के इनकम, सफलता और शोहरत को प्रभावित करते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अक्टूबर 2024 ग्रहों की चाल में बदलाव और उनके योग और युतियों का देश-दुनिया और राशियों पर व्यापक और गहरा असर पड़ने की संभावना है। इस महीने में सूर्य और मंगल केंद्र दृष्टि योग बना रहे हैं। बता दें, यह एक शुभ योग है, जो तब बनता है, कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 90° की अवस्था में अपनी चाल चलते हैं। इसे काफी फलदायी बताया गया है। इस महीने 14 अक्टूबर, 2024 से बनने वाली सूर्य और मंगल की केंद्र दृष्टि से 3 राशियों के जातक मालामाल होकर अमीर बन सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Shakun Shastra: सावधान! सड़क पर पड़ी इन 5 चीजों को भूल से भी न करें पार, जीवन हो सकता तबाह!

विज्ञापन

सूर्य-मंगल दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-मंगल की दृष्टि के शुभ असर से यह समय आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और ऊर्जावान बनेंगे। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े कामों में वृद्धि होगी। नौकरी में कामकाज का माहौल सकारात्मक और आपके अनुकूल होंगे। बोनस मिल सकता है। यात्राएं फलदायी रहेंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। कुछ लोगों का एकतरफा प्रेम दोतरफा हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय और सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर, इनकम और शोहरत के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। आपके उचित प्रयासों से आपका भाग्योदय भी सकता है। मंगलदेव आपमें नई साहस और नई ऊर्जा का संचार और वहीं सूर्य आपको नेतृत्व क्षमता में बेहतर बनाएंगे। आप अपना नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी वृद्धि होगी। आपके रुके और हुए अटके हुए काम होंगे। पूरे यह समय प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। वहीं, सूर्य और मंगल की केंद्र दृष्टि शुभ असर से आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय सामाजिक जीवन, धार्मिक-आध्यात्मिक और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि के जातकों को व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा। कारोबार से धन की बारिश हो सकती है। व्यवसाय के विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। स्टूडेंट के करियर पर पॉजिटिव असर होगा। पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अधिक बुद्धिमान और तार्किक होंगे। अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola