---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: बुध-गुरु की नवपंचम दृष्टि से मालामाल होंगी ये 5 राशियां, बटोर नहीं पाएंगे इतना आएगा धन!

Budh Guru Navpancham Drishti: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अक्टूबर 2024 का महीना ग्रहों के विशेष योग, युति और संयोग का खास महीना रहने वाला है। इस महीने में बुध और बृहस्पति नवपंचम दृष्टि से 5 राशियों के जातकों को अपार धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Guru Navpancham Drishti: ज्योतिषाचार्यों और पंडितों के मुताबिक, अक्टूबर 2024 का महीना ग्रहों की हलचल और गतिविधियों का खास महीना है। महीने की शुरुआत में ही सभी बड़े और प्रभावशाली ग्रह अपने योग-संयोग से राशियों और मनुष्यों के जीवन को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं। वहीं, इस महीने में प्रायः सभी बड़े ग्रह न केवल अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, बल्कि अपने राशि और नक्षत्र परिवर्तन से विशेष योग, युति और संयोग का निर्माण भी कर रहे हैं।

इस महीने में वैदिक ज्योतिष के दो शुभ ग्रह बुध और गुरु ग्रह बृहस्पति एक-दूसरे से 120° की अवस्था में अपनी चाल चलेंगे। वैदिक ज्योतिष में इसे ‘ग्रहों की नवपंचम दृष्टि’ कहा गया है। इस दृष्टि को बेहद शक्‍तिशाली और शुभ फलदायी माना गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस महीने बनने वाली बुध और गुरु की नवपंचम दृष्टि से 5 राशियों को अपार धन मिलेगा और उनका सितारा बुलंदियों पर होगा। कहा जा रहा कि इतना धन बरसेगा कि ये राशियां धन को बटोर नहीं पाएंगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

बुध-गुरु नवपंचम दृष्टि का राशियों पर असर

मिथुन राशि

बुध-गुरु नवपंचम दृष्टि मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ सिद्ध होने वाला होती है। इस राशि के लोगों के लिए यह योग व्यापार में वृद्धि और नए अवसर ला सकता है। व्यापार में कोई नई बड़ी डील मिलेगी। खुदरा व्यापारियों का कस्टमर बेस यानी ग्राहक आधार बढ़ेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। लेखन, संचार और विपणन के कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में मां दुर्गा को न चढ़ाएं ये 7 फूल, देवी हो जाएंगी नाराज, ये है उनका सबसे प्रिय फूल!

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक शांति ला सकता है। आध्यात्मिक विकास होगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। शेयर मार्केट और अन्य प्रकार के व्यापार में लाभ होगा। धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह योग रिश्तों में मजबूती लाएगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। जोखिम कम लेकर अधिक लाभ कमाने में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सिंगल लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। किसी गुरु के संपर्क में आने से ज्ञान प्राप्ति होगी और मानसिक शांति बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। ऑफिस के कलीग से हेल्प मिलेगा। शेयर मार्केट में लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

बुध-गुरु नवपंचम दृष्टि के शुभ असर से धनु राशि के जातकों को बुद्धि, विवेक, धन, यश और सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों के लिए यह योग शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में सहायक होगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार से अच्छा लाभ होगा। नई नौकरी मिल सकती है। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ होगा। यात्राएं सुखद रहेंगी। पार्टनर के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बन सकते हैं। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह योग आध्यात्मिक विकास और मानसिक शांति लाएगा। कलात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में तेजी से वृद्धि होगी। वेतन में वृद्धि हो सकती है। स्टॉक मार्केट में सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ और रिलेशनशिप पर सकारात्मक प्रभाव होने के योग हैं। सच्चा प्रेम पाने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2024 10:08 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola