---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: मार्च में कई बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, मिथुन समेत 2 अन्य राशियों के जीवन में होगी हलचल

Grah Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक साथ मिलते हैं तो उन्हें युति कहते हैं। बता दें कि मार्च महीना में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च का महीना ग्रहों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है बता दें की मार्च में कई बड़े-बड़े ग्रह अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वहीं एक ग्रह दूसरे ग्रह में परिवर्तन करेंगे। बता दें कि दो ग्रहों के योग से युति बनता है। इन ग्रहों की युति से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। बता दें की मार्च माह में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज इस खबर में जानेंगे की इन ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से किन किन राशियों पर क्या – क्या प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। बता दें कि इन ग्रहों के परिवर्तन से लोगों के करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको डबल का मुनाफा मिल सकता है। बता दें कि जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह परिवर्तन काफी शुभ रहने वाला है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह गोचर लाभदायक रहेगा। मार्च में किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए काफी लाभपूर्ण रहेगा। करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही राजनीति के क्षेत्र में पकड़ बनेगा।

कर्क राशि

मार्च में बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वाले लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनके लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। मुनाफा के योग बन रहा है। कारोबार के संबंध में विदेश की यात्रा करना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें – आज है प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शिव पंचाक्षर मंत्र

यह भी पढ़ें-  दैत्यों के सेनापति राहु ने बदली अपनी चाल, साल 2025 तक 3 राशियां काटेंगी चांदी

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 21, 2024 07:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola