Grah Gochar 2024: 9 नवंबर से इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, सूर्य-चंद्र के अशुभ योग से आएगा भूचाल!

Grah Gochar 2024: 9 नवंबर, 2024 से सूर्य और चंद्रमा अशुभ योग बना रहे हैं, जिसका नेगेटिव असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इससे बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Surya-chandra-Mahapat-Dosh

Grah Gochar 2024: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवंबर 2024 का महीना ग्रहों के गोचर से बने योग-संयोग का खास महीना साबित होगा। इस माह की शुरुआत यानी पहली नवंबर को बुध ने अनुराधा नक्षत्र प्रवेश कर इसका आगाज कर दिया था। वहीं 2 नवंबर को मंगल और बुध ने नवपंचम योग बनाया था, तो 3 नवंबर को गुरु और शुक्र ने प्रतियुति दृष्टि का निर्माण किया था। इसी कड़ी में 9 नवंबर, 2024 को एक खास खगोलीय घटना घटित हो रही है। सूर्य और चंद्रमा से संबंधित होने के कारण ज्योतिष और पंडित इसे बेहद गंभीरता से लेते हैं। इस दिन व्यतिपात योग में चंद्रमा और सूर्य एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप एक अशुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में ‘महापात योग या दोष’ कहा गया है।

विज्ञापन

महापात योग क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, महापात योग तब बनता है, जब व्यतिपात योग में दौरान सूर्य और चंद्रमा एक डिग्री के भीतर आ जाते हैं। इससे दोनों ग्रहों की स्थिति एक-दूसरे के बराबर हो जाती है और उनकी ऊर्जा में टकराव होने लगता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य-चंद्र व्यतिपात योग या दोष भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महापात योग का असर काफी नकारात्मक और प्रतिकूल होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 9 नवंबर से सूर्य-चंद्र के इस अशुभ योग से बनने से 3 राशियों के जीवन में भूचाल आने की आशंका हैं, धन हानि से जीना मुहाल हो सकता है और इन्हें बेहद संभलकर को रहना होगा। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर नेगेटिव प्रभाव होने की आशंका है?

विज्ञापन

सूर्य-चंद्र के अशुभ योग का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के लोग आमतौर पर ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व के मालिक होते हैं, लेकिन सूर्य-चंद्र का अशुभ योग से वे चिड़चिड़े और आवेगी हो सकते हैं। व्यापार में बाधाएं आने की आशंका है, धन लाभ में कमी हो सकती है। अभी नया निवेश न करना बेहतर है, नुकसान हो सकता है। जॉब से धन कमाने के प्रयास में बधाएं आएंगी। आपका तनाव बढ़ सकता है। आपको असुरक्षा महसूस हो सकती है। कारोबार में पार्टनर में मतभेद हो सकते हैं। नई परियोजनाएं शुरू करने में कठिनाई हो सकती है। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी तनाव रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद में हानि हो सकती है। आंख से जुड़े स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दुर्घटनाएं होने की आशंका है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों अक्सर धैर्यवान और शांत नेचर के होते हैं, लेकिन सूर्य-चंद्र के अशुभ योग वे चिंतित और उदास हो सकते हैं। आत्मविश्वास कम हो सकता है। व्यापार के नए डील में संभलकर कदम बढ़ाएं, नुकसान होने के योग हैं। वहीं, धन के लेन-देन में विवाद हो सकते हैं। नौकरीपेक्षा जातकों के नौकरी छूटने का खतरा हो सकता है। धन कमाने के नए अवसर मिलने में देरी हो सकती है या धन कमाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। कारोबार में साझेदारी में समस्याएं आ सकती हैं। धन का अपव्यय हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जहां तक रिलेशनशिप की बात है, तो प्रेम संबंधों में विवाद हो सकते हैं, दूरियां बढ़ सकती हैं। डायबिटीज रोगियों को संभलकर रहने की जरूरत है। गले की स्वास्थ्य समस्याएं भी उभरने की आशंका है।

मीन राशि

मीन राशि के लोग व्यवहार कुशल और बुद्धिमान होते हैं, लेकिन सूर्य-चंद्र का अशुभ योग उन्हें चिंतित, तनावग्रस्त और अनिश्चित बना सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। व्यापार में बाधाएं आने से धन हानि हो सकती है। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है। कारोबार में आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और कर्ज बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी अशांति रह सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद और दोस्तों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट् जातकों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, परीक्षाओं में अच्छे अंक नहीं आने से मन खिन्न रहेगा। मानसिक तनाव के कारण अन्य क्षेत्रों में भी समस्याएं आ सकती हैं। नींद की कमी होने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ