Zodiac Signs: सूर्य-चन्द्र वैधृति से मंडराया 3 राशियों पर संकट; महंगे इलाज से होंगे परेशान, बढ़ेगी टेंशन!

Zodiac Signs: दिसंबर 2024 की धनु संक्रांति कुछ राशियों के लिए अशुभ सिद्ध हो सकती है। सूर्य-चंद्र वैधृति दोष के कारण 3 राशियों के धन के सेहत और धन पर बुरा असर होने की आशंका है और इलाज के महंगे खर्च से परेशान रह सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Surya-Chandra-Vaidhrit-Yoga

Zodiac Signs: दिसंबर 2024 में 15 तारीख को सूर्य ग्रह वृश्चिक से निकल कर धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन सूर्य का धनु संक्रांति कुछ राशियों के लिए अशुभ सिद्ध हो सकता है। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 18 दिसंबर से सूर्य और चंद्रमा एक विशेष लेकिन अशुभ योग बना रहे हैं, जिसे वैदिक ज्योतिष में सूर्य-चन्द्र वैधृति योग कहा गया है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य-चंद्र वैधृति की अशुभता के कारण 3 राशियों के धन के सेहत और धन पर बुरा असर होने की आशंका है। इन तीन राशियों के लिए वैधृति योग का समय चुनौतियाँ ला सकता है। यह योग रिश्तों में तनाव, वित्तीय नुकसान, और मानसिक अस्थिरता का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

सूर्य-चन्द्र वैधृति का राशियों पर असर

जब सूर्य और चन्द्रमा की स्थिति वैधृति योग बनाती है, जो कभी-कभी जीवन में चुनौतीपूर्ण और बेहद गंभीर परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाती है। यहां तीन राशियों के व्यक्ति इलाज के महंगे खर्च से परेशान रह सकते हैं, जिससे जीवन में आर्थिक और अन्य संकट बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय धैर्य रखने का है। इस योग के नकारात्मक असर से फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्य में रुकावट आएगी। ऑफिस में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मियों से तालमेल बिठाने में दिक्कत हो सकती है। व्यवसाय में होने वाले नुकसान से आर्थिक संकट बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, वरना स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। थकान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए सूर्य-चंद्र वैधृति योग तनावपूर्ण समय ला सकता है। यह वैधृति योग रिश्तों को बहुत अधिक प्रभावित करता है। परिवार या साथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ बहस करने से बचें। मानसिक स्थिति भी भ्रम का शिकार होती है। गलत निर्णय लेने की संभावना बढ़ जाती है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें। वर्क प्लेस पर विवादों से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में असफलता मिलने के दुर्योग हैं। योजनाएं फलीभूत नहीं होंगी, जिससे निराशा हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

सूर्य-चंद्र वैधृति योग से कुंभ राशियों के जातकों को वित्तीय नुकसान हो सकता है। निवेश या पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। मानसिक उलझन बढ़ेगी, जिससे चीजों को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। जल्दबाजी में आर्थिक फैसले लेने से बचें और लंबी यात्राओं को टालने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान रुकावटें या दुर्घटनाओं की संभावना है। दुर्घटना के बाद इलाज के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जो महंगा साबित होगा। इससे आर्थिक संकट बढ़ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ