---विज्ञापन---

Grah Gochar: शुक्र-शनि के योग से 3 राशियों को हर काम में बंपर लाभ, बेतहाशा बढ़ेगी आमदनी!

Grah Gochar: दिसंबर 2024 के महीने में ग्रहों के कई सुंदर और फलदायी योग बन रहे हैं। धनु संक्रांति के बाद 19 दिसंबर से शुक्र और शनि के संयोग से एक बेहद शुभ योग बन रहा है। इस योग के असर से 3 राशियों के जातकों को हर काम में बंपर लाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: दिसंबर 2024 का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास है। इस महीने में कई ग्रहों का गोचर हो रहा है और उनके बीच अनेक शुभ योग बन रहे हैं, जो विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। दिसंबर में माह में ही एक खास योग बन रहा है, जिसमें शुक्र और शनि का मुख्य योगदान है।

शुक्र-शनि के शुभ योग का राशियों पर असर

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 19 दिसंबर से शुक्र और शनि एक-दूसरे से द्वितीय और द्वादश भाव में स्थित रहेंगे। द्वितीय भाव धन और आमदनी का भाव है, तो द्वादश विदेश यात्रा, व्यय और मोक्ष का भाव है। शुक्र धन-वैभव के दाता हैं, तो शनि अनुशासन और कर्मशीलता के स्वामी ग्रह है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन दोनों ग्रहों के द्विद्वादश योग से सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव नहीं होगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह योग बेहद शुभ फलदायी सिद्ध होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: सही समय पर सफलता और लक्ष्य पाने में सफल होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस योग के कारण धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। वर्क प्लेस पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके काम की तारीफ होगी। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप विवाह योग्य हैं तो विवाह के योग बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनके सहयोग से धन कमाने के नए रास्ते सामने आएंगे। व्यापारियों के लिए व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नए ग्राहक मिलेंगे और जबरदस्त मुनाफा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में नई ऊर्जा आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिता पाएंगे और आप दोनों के बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस दौरान संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार का है। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपको अपार धन लाभ भी हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 15, 2024 08:56 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola