Grah Gochar: राहु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से 3 राशियां होंगी मालामाल; हंसी, खुशी और मस्ती में बीतेंगे दिन!

Shukra Gochar: 24 सितंबर, 2024 को शुक्र ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रह और धन, वैभव और सुख के दाता माने गए शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियां मालामाल हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Grah-Gochar

Grah Gochar: सभी ग्रह समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन करते है और एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र में बदलाव करते हैं। ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों पर गहरा और व्यापक असर होता है। 24 सितंबर, 2024 को शुक्र ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है और वे स्वाति नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्वाति नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं। वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रह और धन, वैभव और सुख के दाता माने गए शुक्र के राहु के नक्षत्र में गोचर से 3 राशियां मालामाल हो सकती हैं और इन राशियों के दिन हंसी-खुशी और मौज-मस्ती में बीतेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

राहु के नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की पर्सनालिटी इस दौरान अधिक आकर्षक हो सकती है व्यवहार में प्रेम और गर्मजोशी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवन के सुखों का अधिक आनंद लेंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। उद्योग-धंधों में भी लाभ होगा नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं और नए कस्टमर भी मिलेंगे। खुदरा व्यापार में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया कैम्पेनिंग से ग्राहक खींचे चले आएंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और साहसी महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों के करियर में प्रगति होगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और उन्हें अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला राशि

शुक्र के स्वाति नक्षत्र में गोचर से तुला राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। आप धनवान बन सकते हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपके काम से बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से उद्योग-धंधों में विस्तार होगा नए अवसर मिलेंगे, व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ में गहराई आएगी। विवाह के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर होंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ