---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: शुक्र के शुभ योग से 3 राशियों के धन और शोहरत में वृद्धि, तेजी से चढ़ेंगे सफलता की सीढ़ियां!

Grah Gochar 2024: सितंबर में शुक्र ग्रह के तुला राशि में स्वगृही होने से मालव्य राजयोग, पराक्रम योग के साथ-साथ केंद्र-त्रिकोण राजयोग भी बन रहा है, जो अधिकांश राशियों के लिए फायदेमंद है। लेकिन 3 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शुक्र वैभव, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि के दाता माने गए हैं। सितंबर के महीने में उनके राशि परिवर्तन ने कई विशेष और शुभ राजयोगों का निर्माण किया है, जो बेहद दुर्लभ संयोग से बनते हैं। बता दें कि तुला राशि शुक्र ग्रह की स्वराशि है। इस राशि में आने के बाद बली होकर शुक्र ने मालव्य राजयोग, पराक्रम योग के साथ-साथ केंद्र-त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण भी किया है। इन राजयोगों का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन धन और शोहरत की झड़ी लग जाएगी और वे तेजी से सफलता की सीढियां चढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

शुक्र के राजयोगों का राशियों पर असर

वृषभ राशि

शुक्र के राजयोगों के असर से आपका जीवन स्थिर और व्यवस्थित रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता और समृद्धि आएगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: क्या अगले साल पितृपक्ष में फिर लगेगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए 2025 के ग्रहण की तिथियां

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन काफी सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में उन्नति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यक्तिगत जीवन में एक नई व्यवस्था बनेगी, वहीं सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से कई प्रकार के लाभ होंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इससे आपके लिए आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में मुनाफा बढ़ने की प्रबल संभावना है। नए व्यापारिक साझीदार बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 21, 2024 08:20 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola