---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: सूर्य के नक्षत्र गोचर से पहले चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन!

Grah Gochar 2024: सोमवार 2 दिसंबर, 2024 को सूर्य के नक्षत्र गोचर से पहले शुक्र राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों की गति भिन्न-भिन्न है, जिस कारण से उनकी गोचर अवधि भी अलग-अलग है। इसके साथ ही राशि और नक्षत्रों में ग्रहों की चाल भी अलग-अलग है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे होते हैं, तो उसी दिन दूसरे ग्रह नक्षत्र गोचर अपनी चाल बदल रहे होते हैं। ऐसे में एक ही दिन में शुभ और अशुभ दोनों ही संयोग बनते हैं।

सोमवार 2 दिसंबर, 2024 को एक ऐसी ही दुर्लभ ज्योतिषीय घटना घटित होने जा रही है। 2 दिसंबर को शाम में 7 बजकर 18 मिनट पर सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। इस तारीख से वे अनुराधा नक्षत्र को छोड़कर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रवेश करेंगे। लेकिन इससे पहले ही इसी दिन सुख, वैभव और भोग-विलास के दाता शुक्र दोपहर अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

शुक्र के राशि परिवर्तन का असर

सोमवार 2 दिसंबर, 2024 को दिन में 12 बजकर 5 मिनट पर शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं, जो शुक्र के मित्र ग्रह हैं। मित्र की राशि में विराजमान होने से शुक्र अधिकांश राशियों के लिए शुभ फलदायी हैं, लेकिन 3 राशियों के ऊपर उनकी विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मकर राशि में शुक्र गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। शुक्र के इस गोचर से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी और भाग्य का चक्र पलट सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको जल्द ही सफलता मिल सकती है।

व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लॉटरी या किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह यह गोचर बेहद शुभ रहेगा। आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी और आपके उचित प्रयास और परिश्रम का फल मिलने का समय आ गया है। अपार धन लाभ के योग बन रहे हैं। सही निर्णय लेकर आगे बढ़ें। नौकरी में प्रमोशन के साथ और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कारोबारी यात्राओं का लाभ होगा, नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में वृद्धि होगी। कोई पुरस्कार मिलने से अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार में सब कुशल-मंगल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। आपके मनोकामनाएं पूरी होने की प्रबल संभावनाएं है। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का लोहा माना जाएगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होने से कारोबारियों को व्यापार में शानदार लाभ होने की संभावना है।

किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अटका हुआ धन मिलेगा। इससे आपका धन संकट दूर होगा, कई पेंडिंग काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 01, 2024 09:10 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola