Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर यानी ग्रहों के राशि और नक्षत्र में जाने से इन ग्रहों की युति, योग और संयोग समय-समय पर बनते रहते हैं। ग्रहों के गोचर का प्रभाव देश-दुनिया, दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी राशियों और जातकों पर पड़ता है। दिसंबर 2024 में शुक्र और शनि की युति बनने जा रही है। यह युति कुंभ राशि में बनेगी, जिसका असर सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इन राशियों के जातकों को धन लाभ के साथ मान-सम्मान प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन सी है?
शुक्र-शनि युति का राशियों पर सकारात्मक असर
तुला राशि
तुला राशि शनिदेव की उच्च राशि है। इस राशि के लोग शुक्र-शनि युति के दौरान अधिक स्थिर और धैर्यवान महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं। निवेश से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वर्क प्लेस पर उनके काम मान्यता मिलेगी। नए ग्राहक मिलने से व्यापार में स्थिरता आएगी उद्योग-धंधों में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। खुदरा व्यापार में भी लाभ होगा। कारोबारी यात्राएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। स्टूडेंट के करियर सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लव रिलेशनशिप में विवाह के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि में बने शुक्र-शनि की युति सकारात्मक साबित हो सकती है। खुदरा व्यापार में बिक्री बढ़ेगी। ग्राहक संतुष्ट रहेंगे। स्टूडेंट के करियर में प्रगति होगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ने से पुराने कर्ज चुकाने में आसानी होगी। अभी न किसी को कर्ज दें और कोई नया कर्ज लेने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। लव लाइफ में संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारियां दूर होने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातक कुंभ राशि में बने शुक्र-शनि की युति के सकारात्मक असर से अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक महसूस करेंगे। वे अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझेंगे और व्यक्त करेंगे। आमदनी में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं। अतिरिक्त आय के स्रोत भी खुल सकते हैं। नौकरी और करियर में स्थिरता और प्रगति देखने को मिलेगी। साथ काम करने वालों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नए कस्टमर जुड़ेंगे। कारोबारी यात्राएं लाभदायक होंगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने से अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में मां दुर्गा को न चढ़ाएं ये 7 फूल, देवी हो जाएंगी नाराज, ये है उनका सबसे प्रिय फूल!
ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines