---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: 4 ग्रह एक साथ बदलेंगे चाल, 2 दिसंबर से सोने जैसी चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत!

Grah Gochar 2024: 2 दिसंबर, 2024 को चार प्रमुख ग्रह एक साथ अपनी चाल बदल रहे हैं, जो बेहद दुर्लभ घटना है। इसे ग्रहों की महान हलचल कहा जा रहा है, जिसका न केवल राशियों पर बल्कि पूरी दुनिया पर असर होगा। आइए जानते हैं, ये चारों ग्रह कौन-से हैं और किन 5 राशियों पर इस विलक्षण ज्योतिषीय घटना का क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2002: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह कभी रुकते नहीं हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव खास खगोलीय घटनाएं है, जिसका प्रभाव मानव जीवन के हर पहलू पर पड़ता है। ऐसा प्रतीत होता है कि साल 2025 के करीब आते-आते ग्रहों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। जिससे कई योग-संयोग बन रहे हैं और इन ग्रहों के योग-संयोग का असर पूरी दुनिया समेत सभी मनुष्यों पर पड़ रहा हैं। 2 दिसंबर, 2024 को एक साथ 4 शक्तिशाली ग्रह एक साथ अपनी चाल बदल रहे हैं, जिसे ज्योतिषाचार्य ग्रहों की महान हलचल बता रहे हैं। ये ग्रह हैं:

1. बुध (Mercury): दिसम्बर 2, 2024, को 03:50 AM बजे बुध अपना क्रान्तिवृत्त परिवर्तन यानी चाल की दिशा बदलाव करेंगे। बुध के क्रांतिवृत्त परिवर्तन से संचार माध्यमों में बदलाव, व्यापार में उतार-चढ़ाव, शिक्षा क्षेत्र में नए बदलाव और मानसिक गतिविधियों में परिवर्तन हो सकता है।

---विज्ञापन---

2. शुक्र (Venus): दिसम्बर 2, 2024, को 12:05 PM बजे शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन चाल बदलेंगे और वे मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से जातकों के मैरिड लाइफ, आर्थिक स्थिति और भोग-विलास की रुचियों में बदलाव आ सकते हैं।

3. केतु (Ketu): छाया ग्रह केतु 2 दिसंबर, 2024 सोमवार को 04:04 PM बजे नक्षत्र परिवर्तन कर सभी राशियों पर असर डालेंगे। केतु के नक्षत्र परिवर्तन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र जाएंगे, जिससे जातक में आध्यात्मिक जागृति और धार्मिक भावनाओं में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वहीं आकस्मिक घटनाएं और प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

3. सूर्य (Sun): ग्रहों के राजा सूर्य 2 दिसंबर, 2024, को 07:18 PM बजे ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर देश-दुनिया और मौसम पर असर डालेंगे। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव, मौसम में परिवर्तन और व्यक्तिगत जीवन में आत्मविश्वास में बदलाव हो सकता है।

4 ग्रहों की महाहलचल का राशियों पर असर

2 दिसंबर, 2024 को चार प्रमुख ग्रहों—बुध, शुक्र, केतु और सूर्य—का एक साथ राशि, नक्षत्र परिवर्तन या मार्ग मे बदलाव होना होना निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। एक ज्योतिष घटना एक रूप में इन चारों ग्रहों की चाल में बदलाव से देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति, सभी राशियों और मनुष्य समेत सभी जीवों पर इसका व्यापक असर होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 4 ग्रहों की एक साथ होने वाले महाहलचल से 2 दिसंबर से 5 राशियों की किस्मत बदलने के पूरे आसार हैं और इन राशियों के जातकों के सभी प्रकर के धन संकट दूर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशिवाले इस दौरान अधिक मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। इनकम के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपकी प्रतिभा को पहचाना जाएगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। स्टूडेंट्स के करियर में उछाल आएगा, जल्द ही नौकरी मिल सकती है। रुके काम और धन की आमद पर सकारात्मक होगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। फैमिली और लव लाइफ सुखमय रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवाले 4 ग्रहों की इस महान हलचलसे अधिक रचनात्मक और कल्पनाशील महसूस करेंगे। अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारने का अच्छा समय है। निवेश से लाभ होने के योग हैं, अच्छा रिटर्न मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका अपने फील्ड में कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में स्थिरता रहेगी। यात्राएं सुखद रहेंगी। स्टूडेंट्स अपने करियर के प्रति गंभीर रहेंगे, छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। किसी को दिया हुआ या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लव लाइफ में मजबूती आएगी। मानसिक शांति बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक इस दौरान अधिक संचार कुशल बनेंगे और बुद्धिमान महसूस करेंगे। नई-नई जानकारी प्राप्त करने में रुचि बढ़ेगी। लेखन और संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में आपके नए प्रयास रंग लाएंगे। किसी सीनियर कारोबारी की टिप्स से मदद मिलेगी। रियल एस्टेट में निवेश लाभदायक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और जीवन के अन्य पहलू पर बेहद पॉजिटिव असर होगा। मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष के 4 ग्रहों की महाहलचल से तुला राशि के लोग अधिक एक्टिव, बुद्धिमान और संतुलित होंगे। आय में वृद्धि होगी। कला और सौंदर्य से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में भागीदारी लाभदायक होगी। यात्राएं सुखद रहेंगी। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आने योग बन रहे हैं। प्रेम सबंध के बारे में फैमिली को पता चलेगा। वे इसे मंजूर कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातक 4 ग्रहों की महान हलचल के असर से अधिक भावुक हो सकते हैं, साथ ही आपमें दया, करुणा और सहानुभूतिशीलता बढ़ने के योग हैं। माता जी से धन लाभ होने के योग हैं। कारोबारियों को नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में स्थिरता आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्टूडेंट जातक सरकारी एग्जाम में सफल होंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फैमिली और लव लाइफ सब अनुकूल रहने के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 21, 2024 09:06 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola