Grah Gochar 2024: नवंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान राहु और सूर्य समेत पांच ग्रहों का गोचर हो रहा है। जहां कुछ राशियों के लोगों के लिए इन बड़े व प्रभावशाली ग्रहों का गोचर अशुभ रहेगा, तो कुछ लोगों को विभिन्न परेशानियों से छुटकारा भी मिलेगा।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर 2024 को शुक्र देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र गोचर के तीन दिन 10 नवंबर 2024 को छाया ग्रह राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन होगा। राहु उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे और केतु उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन के 6 दिन बाद 16 नवंबर 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक में गोचर करेंगे। माह खत्म होने से पहले 28 नवंबर 2024 को देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं 28 नवंबर 2024 तक राहु-सूर्य समेत इन 5 ग्रहों के गोचर का नकारात्मक प्रभाव किन तीन राशियों की आमदनी, वैवाहिक जीवन और करियर आदि पर पड़ेगा।
वृषभ राशि
मेष राशि के जातकों के करियर के ऊपर सूर्य, राहु, केतु, शुक्र और गुरु के गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इनकम में जबरदस्त गिरावट आने से नौकरीपेशा जातकों को पूरे नवंबर माह तनाव रहेगा। कारोबार के विस्तार से जुड़ी बनाई गई योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी, जिसके कारण बड़ा नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा कारोबारी यात्राएं भी बेअसर रहेंगी। पारिवारिक जीवन में आने वाले कुछ दिनों तक उथल-पुथल रहेगी, जिसकी वजह से घर का माहौल भी अच्छा नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें- Narak Chaturdashi 2024: छोटी दिवाली पर यम का दीया समेत इन 5 देवों की पूजा का है विधान, जानें लाभ
मिथुन राशि
नवंबर का महीना मिथुन राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। सूर्य, राहु, केतु, शुक्र और गुरु के गोचर का बुरा असर इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन नहीं हो पाएगा, जिसके कारण मन उदास रहेगा। स्टूडेंट जातकों को एग्जाम में असफलता मिलने के कारण पिता जी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा जातकों को पुरानी बीमारी के दर्द के कारण परेशानी होगी।
कुंभ राशि
सूर्य, राहु, केतु, शुक्र और गुरु के गोचर नकारात्मक प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। व्यापार में धन हानि होने से इनकम में गिरावट आएगी। नौकरीपेशा जातकों को अचानक बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। इसके अलावा दोस्तों से भी लड़ाई होने की संभावना है। कुंभ राशि के जातकों के घर में यदि कोई मांगलिक कार्यक्रम होने वाला है, तो उस दौरान घरवालों के बीच बड़ी लड़ाई होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-मंगल के कारण इस राशि की बढ़ेंगी परेशानियां, 10 दिन में हो सकते हैं कंगाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines