---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: चंद्र-मंगल संयोग 3 राशियों के लिए है वरदान समान, नई नौकरी के साथ मिलेगा धन और सम्मान!

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रह अपने गोचर और चाल में बदलाव से भिन्न-भिन्न योग-संयोग बनाते हैं। नवंबर में चंद्रमा और मंगल आपस में युति कर नीचभंग राजयोग बना रहे हैं, जो 3 राशियों के लिए वरदान समान सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर और उनके द्वारा बनाए गए योग-संयोग देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी राशियों और व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ये ग्रह लगातार अपनी चाल बदलते रहते हैं और राशियों और नक्षत्रों में प्रवेश करते हैं, जिससे विभिन्न प्रकार के योग-संयोग बनते हैं। सनातन पंचाग के मुताबिक, बीते दिनों ग्रहों के सेनापति मंगल ने चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर किया है। ज्योतिष शास्त्र में कर्क को मंगल ग्रह की नीच राशि माना गया है। वहीं नवंबर में 20 तारीख को चंद्रमा भी गोचर कर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे।

चंद्र-मंगल संयोग से बने नीचभंग राजयोग का असर

कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश करने से उनकी मंगल के साथ युति बनेगी। इससे ग्रहों की रानी के प्रभाव से मंगल का नीच होना भंग हो जाएगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र ‘नीचभंग राजयोग’ कहा गया है। बता दें कि जब कोई ग्रह अपनी नीच राशि में स्थित होता है, लेकिन उस पर किसी शुभ ग्रह का दृष्टि या युति होती है, तो नीचभंग राजयोग बनता है। यह योग अत्यंत शुभ माना जाता है और जातक को जीवन में कई तरह के लाभ दिलाता है। यूं तो नीचभंग राजयोग का असर अधिकांश राशियों के लिए लाभकारी हैं, लेकिन यह राजयोग 3 राशियों के लिए वरदान समान साबित हो सकता है और इससे इन 3 राशियों के जातकों को अपार धन के साथ काफी मान-सम्मान भी मिलने के योग हैं। आइए जानते यहीं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

मेष राशि

मेष राशि के लोग आमतौर पर ऊर्जावान और साहसी होते हैं। चंद्र-मंगल संयोग उनकी इस ऊर्जा को और बढ़ा सकता है। आप अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। मानसिक स्थिति मजबूत होगी और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। वे अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं और आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। वे अपने काम में अधिक मेहनत करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग स्थिर चित्त के साथ थोड़े भावुक और रहस्यमयी होते हैं। चंद्र-मंगल संयोग आपकी भावनाओं को और गहरा बना सकता है। आप पहले से सहानुभूतिपूर्ण बनेंगे और साथ ही अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। आप अपनी मेहनत और लगन से धन अर्जित करेंगे। निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरी में स्थिरता आएगी और कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। वे अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे।

कुंभ राशि

चंद्र-मंगल संयोग एक शक्तिशाली ग्रहीय योग है जो व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव लाता है। कुंभ राशि के लोग बुद्धिमान और स्वतंत्र विचार रखने वाले होते हैं। चंद्र-मंगल संयोग आपकी बुद्धि को और तेज कर सकता है। आप नई-नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। आप अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करके धन अर्जित करेंगे। आपको हर फील्ड आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। वे अपने काम में अधिक रचनात्मक बनेंगे और नए विचारों को सामने लाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 10, 2024 09:20 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola