Grah Gochar 2024: गुरु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों को महालाभ; हर काम में मिलेगी सफलता!

Grah Gochar 2024: देवताओं के गुरु माने गए बृहस्पति ग्रह ने 22 सितंबर से अपनी चाल बदल ली है, जिसका असर देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Guru-Nakshatra-Parivartan-2024

Grah Gochar 2024: सभी ग्रहों में विशाल ग्रह बृहस्पति के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का जीवन के सभी क्षेत्रों पर व्यापक असर होता है। वैदिक ज्योतिष में गुरु का दर्जा प्राप्त बृहस्पति ज्ञान, धर्म, नैतिकता, भाग्य, विवाह, संतान, धन और समृद्धि देने के स्वामी ग्रह माने गए हैं। उनके नक्षत्र परिवर्तन से जीवन के इन सभी पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 22 सितंबर, 2024 से गुरु ग्रह मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम पद के निकल कर द्वितीय पद में प्रवेश किया है। यहां वे 26 अक्टूबर तक रहेंगे और धन की बारिश कर 3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मृगशिरा नक्षत्र में गुरु गोचर का असर

मेष राशि

गुरु की चाल में बदलाव से आपमें ज्ञान और तर्क का संतुलन बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप में लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आप प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु की चाल में बदलाव अनुकूल सिद्ध होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपके काम की सराहना होगी। आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। नए कस्टमर मिलेंगे और पुराने ग्राहक भी आपके उत्पादों या सेवाओं से संतुष्ट रहेंगे। उद्योग-धंधों में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

धनु राशि

मृगशिरा नक्षत्र में गुरु की चाल में बदलाव से धनु राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक असर होगा। खुदरा व्यापार में बिक्री में वृद्धि होगी। नए उत्पादों को लॉन्च करने के लिए यह एक अच्छा समय है। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मैरिड लाइफ सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ