Grah Gochar: गुरु-शनि की चाल में बदलाव से 3 राशियों को महालाभ, हर फील्ड में मिलेगी सफलता!

Grah Gochar: 22 सितंबर, 2024 को देवगुरु बृहस्पति ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है, वहीं 3 अक्टूबर से कर्मफल न्यायाधीश शनिदेव अपना नक्षत्र परिवर्तन अपनी चाल बदलेंगे। इन दोनों बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव से 3 राशियां मालामाल हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shani-Guru-Gochar-2024

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति और कर्मफल के स्वामी शनि दोनों की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु ग्रह शिक्षा, सभ्यता, संस्कार, ज्ञान, विवाह, संतान जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पहलू के स्वामी ग्रह हैं, तो वहीं शनिदेव मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से अच्छा-बुरा फल देते हैं। इन दोनों ग्रहों की चाल बेहद धीमी है और यही कारण है कि इनका प्रभाव भी स्थायी होता है। बता दें कि बृहस्पति एक राशि में लगभग एक साल तक और शनि एक राशि में ढाई साल विराजमान रहते हैं और जीवन को बहुत धीमी गति से लेकिन गहराई से प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 22 सितंबर, 2024 से गुरु ग्रह बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं शनिदेव 3 अक्टूबर, 2024 से शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करेंगे। इन दोनों के ग्रहों की चाल में बदलाव से सभी राशियों अच्छा और बुरा दोनों असर पड़ने की संभावना है। लेकिन 3 राशियां मालामाल हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

गुरु-शनि की चाल में बदलाव का राशियों पर असर

कर्क राशि

गुरु-शनि की चाल में बदलाव के सकारात्मक असर से आपके आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा होगा. आप में सकारात्मकता बढ़ेगी। मानसिक शांति में बढ़ोतरी होगी और आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। नए कस्टमर मिल सकते हैं या कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

गुरु-शनि की चाल में बदलाव के सकारात्मक असर से आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति में अच्छे बदलाव आएंगे. आप अधिक धैर्यवान और स्थिर रहेंगे। आपकी मानसिक शक्ति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं, लाभ होने की संभावना है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु-शनि की चाल में बदलाव सकारात्मक साबित हो सकता है. आप अधिक संचार कुशल होंगे. आपकी बौद्धिकता और मानसिक स्पष्टता में बढ़ोतरी हो सकती है। लेखन या संचार से जुड़े कार्यों से लाभ होगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। व्यापार में विस्तार के लिए अनुकूल समय है। नए व्यापारिक भागीदार मिल सकते हैं। कारोबारी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ