---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: गुरु और शुक्र के टकराव से 3 राशियां होंगी बेहाल, पैसे-पैसे के लिए हो सकतीं हैं मोहताज!

Grah Gochar: 3 नवंबर, 2024 से बृहस्पति और शुक्र ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण अधिकांश राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। वृषभ और वृश्चिक राशियों में स्थित इन ग्रहों की परस्पर विरोधी दृष्टि के कारण तीन विशेष राशियों के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष की गणना के मुताबिक, रविवार 3 नवंबर, 2024 से दो बेहद महत्वपूर्ण ग्रहों में उनकी ऊर्जा में टकराव की स्थति बनने के योग हैं। इससे ऊर्जा का अपव्यय और बिखराव होता है, जिससे नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसका बुरा परिणाम सभी राशियों पर पड़ता है। ये दो ग्रह हैं, बृहस्पति और शुक्र। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के परम शत्रु हैं। लिहाजा, वृषभ राशि में बैठे बृहस्पति और वृश्चिक राशि में बैठे शुक्र के के आमने-सामने होने से बनी प्रतियुति दृष्टि के कारण से अधिकांश राशियों को हानि होगी, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह प्रतियुति दृष्टि बेहद नकारात्मक है, जो उन्हें बेहाल कर सकता है और वे पैसे-पैसे लिए मोहताज हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं।

गुरू-शुक्र की प्रतियुति दृष्टि का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग आमतौर पर ऊर्जावान और निर्णायक होते हैं। गुरु-शुक्र की प्रतियुति दृष्टि उन्हें अस्थिर और आवेगी बना सकती है। आप काफी चिड़चिड़े और आक्रामक हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वे धन के मामलों में लापरवाह हो सकते हैं और सामाजिक जीवन में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। आय में कमी आ सकती है या अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन में बाधा आ सकती है या नौकरी बदलने की स्थिति पैदा हो सकती है। धन हानि होने की संभावना है, वहीं धन के अपव्यय या फिजूलखर्ची से कर्ज बढ़ने से धन संकट बढ़ सकता है। परिवार में कलह और मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों को संक्रामक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग आमतौर पर संतुलन और सामंजस्य के लिए जाने जाते हैं। गुरु-शुक्र की प्रतियुति दृष्टि उनके संबंधों में तनाव पैदा कर सकती है और उन्हें आत्मविश्वास की कमी का अनुभव करा सकती है। आप बहुत अधिक भावुक रह सकते हैं। उनको छोटी-छोटी बातें दिल में चुभ सकती हैं। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। उद्योग-धंधों में मंदी आ सकती है। उत्पादन में बाधाएं आ सकती हैं। पार्टनरशिप में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं में बाधाएं आ सकती हैं। अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ सकता है। लव रिलेशनशिप में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु की प्रतियुति दृष्टि बेहद प्रतिकूल सिद्ध हो सकती है। इस राशि के लोग काफी महत्वाकांक्षी और अनुशासित होते हैं। गुरु-शुक्र की प्रतियुति दृष्टि उन्हें अधिक चिंतित और तनावग्रस्त बना सकती है। वे करियर और वित्तीय मामलों में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। खुदरा बिजनेस में ग्राहक कम होने से बिक्री और लाभ में गिरावट आ सकती है। इससे आर्थिक स्थिति अस्थिर हो सकती है। स्टूडेंट के करियर में बाधाएं आने की आशंका है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, परीक्षाओं में असफलता मिल सकती है। आपके हेल्थ पर भी बुरा असर होने के योग है। आपको मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। वहीं आपको हृदय, त्वचा और मोटापे से संबंधित इश्यूज या सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव और अविश्वास बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 02, 2024 10:55 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola