Grah Gochar 2024: शनि और सूर्य की बदली चाल से शुरू हुआ 3 राशियों का ‘गोल्डन टाइम’, हर ओर से होगा धन लाभ!

Grah Gochar 2024: ज्योतिषाचार्यों की घोषणा के अनुसार, नवंबर 2024 का महीना ग्रहों की चाल में बदलाव का विशेष महीना है। इसमें भी 15 नवंबर को शनि के मार्गी होने और 16 नवंबर को सूर्य के राशि परिवर्तन से बेहद खास रहा। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव से 3 राशियों के का गोल्डन टाइम शुरू होने के योग बने हैं।

sun-transit-saturn-direct

Grah Gochar 2024: मध्य नवंबर यानी 15 और 16 नवंबर, 2024 की तारीख 2 बड़े ग्रहों की हलचल का खास दिन रहा है। ये दोनों ग्रह हैं शनि और सूर्य, जिनमें पिता और पुत्र का संबंध है। 15 नवंबर से शनिदेव मार्गी। होकर सीधी चाल चल रहे हैं। वे 30 जून, 2024 को वक्री हुए थे। वहीं, 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति से सूर्यदेव ने तुला राशि को छोड़कर वृश्चिक में प्रविष्ट हुए हैं। इन दोनों बड़े और प्रभावशाली ग्रहों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इससे 3 राशियों के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होने के योग बने हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शनि और सूर्य की बदली चाल का राशियों पर असर

मिथुन राशि

शनि और सूर्य की बदली चाल से मिथुन जातक के लोग इस दौरान बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। धन कमाने के प्रयास और आमदनी पर पॉजिटिव असर होगा। पर्याप्त से अधिक धन लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। प्रमोशन या अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा और व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे।

विज्ञापन

आपके मन में सोचे हुए हुए काम पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन की बचत बढ़ेगी। आपकी लाइफस्टाइल लग्जरी से भरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

शनि और सूर्य की बदली चाल से तुला राशि के जातक बेहद लाभान्वित होंगे। आप अधिक शांत और संतुलित महसूस करेंगे। आप अपने हर प्रकार के रिश्तों को बेहतर बनाए रखने में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। संपत्ति में वृद्धि होगी। नए स्रोतों से अपार धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी। अच्छे काम के लिए तारीफ और सम्मानप्राप्त होगा। व्यापार, उद्योग-धंधों और खुदरा बिजनेस पर पॉजिटिव असर होगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होगी।

आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में सफल होंगे। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। बचत करने के लिए भी यह समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। रोमांस और रिलेशनशिप पर पॉजिटिव असर होंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों को पार्टनर मिलने के योग हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक शनि और सूर्य की बदली चाल से अधिक रचनात्मक और उत्साही महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित रहेंगे। आपके धन कमाने के प्रयास को शानदार सफलता मिलेगी। अप्रत्याशित भारी धन लाभ होने के योग हैं। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को अच्छे वेतन के जॉब के ऑफर मिलेंगे। आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। धन की आमद तेज होगी, लाभ का मार्जिन बढेगा।

आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। रुके हुए काम पूरे होने से तरक्की के योग बनेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। बचत करने के नए अवसर मिलने से जमा-पूंजी में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में सुख-भोग और विलासिता बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। सदस्यों के बीच संबंध मधुर होंगे। लव रिलेशनशिप में संबंध में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ