हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar: दिवाली से पहले बदलेगी 5 ग्रहों की चाल, ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल!

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, दिवाली से पहले 5 ग्रह अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं, जो एक बड़ी और दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar: ज्योतिषियों और पंडितों के मुताबिक, इस बार अक्टूबर का पूरा महीना ग्रहों की चाल में बदलाव और उनसे बने योग-संयोग का बेमिसाल महीना रहा है। वहीं, इस साल धनतेरस और दिवाली से पहले कई बड़े और शुभ ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं और अनेक शुभ संयोग और राजयोग बना रहे हैं। इन बदलावों की शुरुआत रविवार 20 अक्टूबर, 2024 से मंगलदेव अपने राशि परिवर्तन से कर चुके हैं। बता दें, ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्टूबर को दोपहर बाद 2 बजकर 46 मिनट से मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं।

वहीं, अब बुधवार 23 अक्टूबर, 2024 को बुध ग्रह विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि बृहस्पतिवार 24 अक्टूबर को भगवान सूर्यदेव स्वाति नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे। दूसरी ओर शुक्रदेव और मंगलदेव भी नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्रदेव 27 अक्टूबर को ज्येष्ठा और सोमवार 28 अक्टूबर को मंगलदेव पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, मंगलवार 29 तारीख को बुध भी राशि में बदलाव कर वृश्चिक में जाएंगे। इसके साथ ही बुधवार 30 तारीख को वरुण ग्रह यानी नेपच्यून भी नक्षत्र में बदलाव कर पूर्वा भाद्रपद में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, इन सभी 5 ग्रहों की चाल में बदलाव का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातक मालामाल हो जाएंगे। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली का यह खास निशान देता है अपार धन, नहीं होती है लव मैरिज में कोई परेशानी!

विज्ञापन

5 ग्रहों की चाल में बदलाव का असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिवाली से पहले 5 ग्रहों की चाल में बदलाव काफी शुभ रहने वाला है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आपकी आय में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में भी आपको सफलता मिलेगी और आपकी साख में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन भी खुशहाल रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहों का यह गोचर करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको प्रमोशन मिल सकता है या फिर नई नौकरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में भी आपको भरपूर लाभ होगा। प्रेम जीवन भी खुशहाल रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। नए उद्योग या काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए पांच ग्रहों के असर से पारिवारिक जीवन के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आप अपने परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। व्यापार में भी आपको लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन कमाने के आपके सभी प्रयास सफल होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और ग्राहक बढ़ेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिवाली से पहले 5 ग्रहों की चाल में बदलाव यात्रा के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक या पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में भी आपको लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह पंचग्रही परिवर्तन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। आप खुद बेहद तरोताजा और प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। व्यापार में भी आपको शानदार लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि होगी और यात्रा से लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola