Grah Gochar 2024: इन 3 राशियों को अमीर बनने से रोकना मुश्किल; बुध-मंगल की लाभ दृष्टि से खिंचकर आएगा धन!

Grah Gochar 2024: सितंबर 2024 में बुध और मंगल ग्रहों की युति से लाभ दृष्टि योग बन रहा है, जिससे 3 राशियों के जातकों को अपार धन लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, जिन 3 राशियों के जातकों के ऊपर सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है, वे कौन-सी हैं?

grah-gochar-2024-budh-mangal-labh-drishti

Grah Gochar 2024: ग्रहों की चाल से बने योग-संयोग राशियों के लिए लाभकारी भी होते हैं, तो हानिकारक भी सिद्ध होते हैं। ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन और उनकी बदली चाल के मामले में सितंबर 2024 का महीना बेहद खास सिद्ध होने वाला है। सितंबर महीने में बुध और मंगल ग्रह ‘लाभ दृष्टि योग’ बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-मंगल की लाभ दृष्टि से व्यक्तियों के पास खिंचकर अपार धन आता है। यदि उचित प्रयास किए जाएं तो उन्हें अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता है। आइए जानते हैं, बुध और मंगल ग्रह लाभ दृष्टि योग से किन 3 राशियों के जातकों के ऊपर सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या बदलाव आने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

बुध-मंगल की लाभ दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष मंगल की स्वराशि है। बुध-मंगल की लाभ दृष्टि से आप धन कमाने के रास्ते पर चल पड़ेंगे। आय के नए लेकिन निश्चित स्रोत खुल सकते हैं। आपकी आमदनी अप्रत्याशित वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त होगी। पदोन्नति के योग बन सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। स्टूडेंट जातकों को परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ में रिलेशनशिप मजबूत होंगे। विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन बुध की अपनी राशि है। बुध-मंगल की लाभ दृष्टि से आपको अनेक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों यानी कलीग का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी आपके कलीग के हेल्प से बढ़ सकती है। कारोबार में लाभ होगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। जॉब की तैयारी कर रहे स्टूडेंट जातकों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं (Competitive Exam) में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

बुध-मंगल की लाभ दृष्टि से तुला राशि के जातकों के सिंह राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होने के योग हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जिनके अनुभव से आपको लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में सहयोग मिलेगा। इनकम के नए स्रोत सामने आएंगे। कारोबारियों को पार्टनरशिप में लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ