---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: सूर्य-बुध ने बनाया शुभ योग, चमकी 3 राशियों की किस्मत; धन और खुशियों से भर जाएगी झोली!

Grah Gochar 2024: शुक्रवार 6 दिसंबर को सूर्य और बुध ग्रह ने युति दृष्टि से शुभ योग का निर्माण किया है। इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और धन और खशियों से झोली भर जाएगी। आइए जानते हैं, सूर्य और बुध ग्रहों का यह शुभ संयोग किन 3 राशियों के लिए लकी है?

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: शुक्रवार 6 दिसंबर को सूर्य और बुध ग्रह ने युति दृष्टि से शुभ योग का निर्माण किया है। सूर्य और बुध ग्रहों का संयोग ज्योतिष में बुधादित्य योग के नाम से जाना जाता है। यह योग व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। सूर्य-बुध का यह शुभ युति योग अधिकांश राशियों के फलदायी है, लेकिन इससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और इन राशियों के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। बुध ग्रह बुद्धि, संचार, व्यापार और वाणी का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक भी हैं और सूर्य आत्मा, आत्मबल, नेतृत्व, राजनीति, शासन, शक्ति, आंख की रोशनी आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सूर्य-बुध के शुभ योग का राशियों पर असर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध और सूर्य ग्रहों का संयोग व्यक्ति को बुद्धिमान, चतुर और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। व्यक्ति करियर, नौकरी, व्यापार और व्यवसाय में सफलता के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। यूं तो इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और धन और खशियों से झोली भर जाएगी। आइए जानते हैं, सूर्य और बुध ग्रहों का यह शुभ संयोग किन 3 राशियों के लिए लकी है?

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस महीने काफी आत्मविश्वासी और जोश से भरे रहेंगे। उनकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही, अतिरिक्त आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे और मुनाफा बढ़ेगा। लॉटरी लगने या पुरस्कार मिलने से अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस दौरान काफी बुद्धिमान और तार्किक रहेंगे। उनकी संचार क्षमता में सुधार होगा और वे आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। वे अपने काम में पूरी लगन से जुटे रहेंगे और इसका फल भी उन्हें मिलेगा। व्यापार में नए ग्राहक मिलेंगे और व्यापार में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस दौरान काफी संतुलित और शांत रहेंगे। वे अपने रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। साथ ही, आय में वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। नए व्यापारिक समझौते होंगे। इससे लाभ इन उलेखनीय बढ़ोतरी होने के योग हैं। अचानक धन लाभ होगा, विरासत में अपार संपत्ति मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 06, 2024 11:08 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola