---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: 20 अक्टूबर से पहले 3 बड़े ग्रहों का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज; छप्परफाड़ कर बरसेगा धन!

Grah Gochar 2024: 20 अक्टूबर तक शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इन ग्रहों की चाल में बदलाव से सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से 3 राशियों के जातकों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्‍योतिष की गणना के अनुसार, 20 अक्टूबर तक 9 ग्रहों में से 3 बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन कर रहे हैं। एक बेहद शुभ ग्रह और सुख-वैभव के दाता शुक्र 16 तारीख को नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल रहे हैं। वहीं, 17 अक्‍टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य गोचर करके तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 20 तारीख को ग्रहों के सेनापति राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इन 3 बड़े ग्रहों की हलचल और चाल में बदलाव का यूं तो सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को महालाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य

---विज्ञापन---

3 बड़े ग्रहों के गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रहों की चाल में आए बदलाव काफी शुभ रहेगा। व्यापारी नए व्यापारिक अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक साबित होगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रहों की चाल में आए बदलाव से सिंह राशि के जातक काफी लाभान्वित हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। नए ग्राहकों से संपर्क स्थापित होगा और व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में विस्तार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान में एडमिशन मिल सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति मिलेगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के जीवन पर 20 अक्टूबर से पहले होने वाले 3 बड़े ग्रहों की चाल परिवर्तन से महलाभ हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। शिक्षा या धार्मिक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। साहसिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 16, 2024 11:02 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola