Govardhan Puja 2023 Dos and Donts: गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल पक्षी की द्वितीया तिथि को की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा आज यानी 14 अक्टूबर को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन कुछ कार्यों को करना जहां शुभ माना गया है, वहीं इस दिन कुछ न करने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट पूजा के दिन क्या करें और क्या नहीं।
गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें
गोवर्धन पूजा के दिन शरीर में तेल का मालिश करना शुभ माना गया है। इस दिन तेल स्नान करने की परंपरा है। ऐसे में इस दिन तेल मालिश करके स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए।
गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाने की परंपरा है। ऐसे में दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में उन्हें 56 भोग लगाएं। ऐसा करना शुभ माना गया है। इसे पूजन का अभिन्न हिस्सा माना गया है।
गोवर्धन पूजा के दिन यानी आज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से पहले घर के बाहर घर के बाहर गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाना चाहिए। दरअसल गोवर्धन पूजा के दिन ऐसा करना शुभ माना जाता है।
गोवर्धन पूजा पर आज उत्तर-पूर्व की दिशा में एक दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार, इस दिन इस दिशा में दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
गोवर्धन पूजा पर क्या न करें
गोवर्धन पूजा के दिन परिवार सभी सदस्य अलग-अलग पूजा न करें, बल्कि इस दिन परिवार के सदस्यों को सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में शुभता आती है।
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा बंद कमरे में नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पूजन का संपूर्ण फल नहीं मिलता है। ऐसे में इस बाद का विशेष ख्याल रखें।
गोवर्धन पूजा के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर व्रत संपूर्ण नहीं होता। इसके अलावा इस दिन अन्न की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। विशेष रूप से 56 भोग के प्रसाद का तो एक अन्न भी बर्बाद करना पाप के समान माना गया है।
https://youtu.be/w4MkDzF5ZA0
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines