Gopashtami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टम के दिन से भी भगवान श्री कृष्ण गाय को चराना शुरू किया था। गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा का विशेष महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 20 नवंबर 2023 दिन सोमवार को गोपाष्टमी मनाई जाएगी। गोपाष्टमी के दिन गाय की सेवा करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गोपाष्टमी के दिन कौन-कौन से उपाय किए जाएं, जिससे भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
गोपाष्टमी के दिन करें ये उपाय
गाय को चारा खिलाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गोपाष्टमी गौ माता को समर्पित होता है। इस दिन गाय के बछडे़ या गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है साथ ही सभी समस्याओं से मुक्ति भी मिलती है।
परिक्रमा करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करना चाहिए साथ ही गाय माता की परिक्रमा करनी चाहिए। मान्यता कि ऐसा करने से भाग्योदय होता है साथ ही व्यक्ति को जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024? जानिए
गाय के चरणों की धूल माथे पर लगाएं
मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गाय के चरणों की धूल माथे पर लगाने चाहिए। साथ ही सूर्यास्त बाद गाय माता की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद प्रणाम भी करें। ऐसा करने से जीवन में सफलता मिलती है।
ग्वालों को तिलक लगाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन ग्वालों को माथे पर तिलक लगाने चाहिए साथ ही दान-दक्षिणा जरूर देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है साथ ही जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या खत्म हो जाती है।
गाय की प्रतिमा रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन गाय की प्रतिमा जरूर लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कभी भी घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही धन संबंधित सारी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- सूर्य देव 3 राशियों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान, आज और कल करेंगे यह काम तो संवर जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
17 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
20 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines