Good Friday 2023: गुड फ्राइडे आज, जानें- प्रभू यीशू को सूली पर क्यों चढ़ाया गया था
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Good Friday 2023: आज गुड फ्राइडे है। ईसाई धर्म के लोगों के लिए गुड फ्राइडे का त्योहार बहुत ही खास होता है। गुड फ्राइडे को ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था और उन्होंने अपने प्राण त्यागे थे। ईसाई धर्म को मानने वाले लोग गुड फ्राइडे के दिन लोग प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं और चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं। साथ उनके द्वारा बताए गए शांति और प्रेम के मार्ग पर चलने का वचन लेते हैं।
मान्यता है कि जिस दिन प्रभु यीशू को सूली पर चढ़ावा गया उस दिन शुक्रवार था। इसलिए इस दिन को गुड फ्राइडे कहा गया। लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं। यहूदी शासकों ने प्रभु यीशू को कठोर शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी और फिर उन्हें यीशु सूली पर चढ़ा दिया। गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद यानी रविवार को ईस्टर संडे मनाते हैं। मान्यता है कि सूली पर चढ़ाए जाने के 3 दिन बाद यानी रविवार को ईसा मसीह जीवित हो उठे थे जिसके कारण ईसाइ घर्म के लोग ईस्टर संडे को जश्न के रूप में मनाते हैं।

ईसाई धर्म के धार्मिक ग्रंथ बाइबल के अनुसार, मानव जाति के कल्याण के लिए प्रभु यीशु ने प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा में लगा दिया। उन्होंने लोगों को दया, प्यार, भाईचारे के साथ सबको रहने की सीख दी थी।
कहा जाता है कि रोम साम्राज्य के क्रूर शासक ने ईसा मसीह को राजद्रोह के आरोप में सूली पर लटका दिया था, जिसके बाद ईसा मसीह ने अपने प्राण त्याग दिए। जिस दिन प्रभु यीशु ने अपने प्राण त्यागे उस दिन शुक्रवार का था। इसलिए प्रभु यीशु की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है।
मान्यता है कि येरुशलम नामक जगह पर धीरे-धीरे ईसा मसीह की लोकप्रियता बढ़ने लग गई थी। सभी लोग उन्हें ईश्वर का पुत्र कहते थे। वे लोग अच्छे कामों को प्रेरित करते थे। ये सब बातें धार्मिक कट्टरपंथियों को अच्छी नहीं लगती थी। तब उन सभी लोगों ने ईसा मसीह के खिलाफ रोम के शासक से जाकर इनकी शिकायत कर दी।
उन सभी लोगों ने कहा कि ईसा मसीह खुद को ईश्वर का बेटा कहते हैं और ईश्वर का संदेश सभी तक पहुंचाने का काम करता है। इसलिए ईसा मसीह को राजद्रोह के आरोप में मृत्युदंड देना चाहिए। उसके बाद उनको क्रूस में लटका दिया गया। और ईसा मसीह ने अपने प्राण त्यागे दिए।
ऐसा कहा जाता है कि गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को कुछ ऐसा चमत्कार हुआ था। ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए थे। ऐसे कई दावे किए जाते हैं। इसलिए गुड फ्राइडे के बाद आने वाला रविवार ईस्टर संडे कहलाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: