Gold in astrology: रत्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे कई रत्न और धातु है, जो जातक के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। किसी जातक को इन रत्नों से सौभाग्य, राजयोग और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है, तो वहीं किसी जातक पर बुरा भी प्रभाव पड़ जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, धातुओं में सबसे अधिक महत्वपूर्ण सोना को माना गया है। सोना धारण करने से कई सारे चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं, इसके साथ ही जातक के जीवन शानदार हो जाते हैं। ऐसे तो सोना सबको पसंद होता है, क्योंकि इसकी चमक और सुंदरता जातकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
लेकिन, क्या आपको पता है कि कुछ जातक सोना को अपनी इच्छा अनुसार, धारण कर लेते हैं। हालांकि सोना धारण करने से जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जानना बेहद जरूरी होता है। तो आज इस खबर में बताएंगे आखिर किन जातकों को सोना धारण करना चाहिए साथ ही किन राशियों को नहीं करना चाहिए।
किन जातकों को धारण करना चाहिए सोना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोना धातु का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। मान्यता है कि जो जातक सोना धातु धारण करते हैं उनकी कुंडली से बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाती है। इसके साथ ही जीवन में नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, सोना धारण करने से बृहस्पति ग्रह बेहद शुभ परिणाम प्रदान करते हैं। मान्यता है कि जो जातक सोना धारण करते हैं, उनको भाग्य का पूरा सहयोग मिलता है। इसके साथ ही जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि के साथ धन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जो जातक सोने को अंगूठे के रूप में अपनी उंगली में धारण करते हैं, तो कुंडली में बृहस्पति तीसरे भाव को प्रभाव करते हैं। अगर आप गले में सोने के चेन या हार के रूप में धारण करते हैं, तो बृहस्पति लग्न भाव को प्रभावित करता है।
यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन इन उपायों से खुलते हैं किस्मत के ताले, होता है चौतरफा फायदा
जानें किन राशियों को सोना नहीं धारण करना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन, वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को सोने की धातु धारण करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन राशियों के लिए सोना धातु शुभ साबित नहीं होती है। इसके साथ ही तुला और मकर राशि के जातकों को सोना धारण करना अशुभ नहीं होता है। इन दो राशियों को सोना धारण करने का सुझाव दिया जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, जो जातक कोयला और लोहा का व्यापार करते हैं, उन जातकों को सोना पहनने से बचना चाहिए। वरना उन्हें कारोबार में घाटे लगने की संभावना बनी रहती हैं।
यह भी पढ़ें- तुला राशि के लिए भाग्यशाली माने गए हैं 2 रत्न, जानें धारण करने के फायदे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
19 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines