Rahu Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया और पापी ग्रह माना गया है। जो एक क्रूर ग्रह भी है। जिन लोगों की कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें मानसिक तनाव रहता है। सोचने-समझने की शक्ति कम होने लगती है और व्यक्ति हर समय परेशान रहता है। वहीं जिन लोगों को राहु ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उन्हें जीवन का हर सुख प्राप्त होता है। पैसों से लेकर सेहत से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या के कारण भी उन्हें परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा राहु के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से भी व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, मायावी ग्रह राहु लगभग 18 महीने के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन इस बीच राहु का नक्षत्र परिवर्तन जरूर होता है। इस समय राहु मीन राशि में विराजमान हैं, जो अगले साल यानी 2025 तक मीन राशि में ही रहेंगे। लेकिन इस बीच राहु दो से तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 02 दिसंबर तक राहु शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में विराजमान रहेंगे, जिसके कारण आने वाले तीन महीने में कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जो तीन महीने में मालामाल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 18 सितंबर से पहले मालामाल होंगी 3 राशियां, इस राजयोग से मिलेगा राजा के समान सुख!
मेष राशि
राहु के उत्तराभाद्रपद पद के तीसरे नक्षत्र में आने से मेष राशि के लोगों को आने वाले तीन महीने में विशेष लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। विदेश में काम करने का सपना युवाओं का पूरा हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ के प्रबल योग हैं। साझेदारी में काम करने के लिए ये समय सही है।
कर्क राशि
राहु के नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के जातकों के जीवन में पड़ने वाला है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना युवाओं का पूरा हो सकता है। हर काम में नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे समय से आप अपने सारे काम पूरे कर लेंगे। शादीशुदा लोगों को मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। माता-पिता के साथ समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी। व्यापारियों को आने वाले तीन माह तक खूब मुनाफा होगा।
वृश्चिक राशि
आने वाले तीन महीने तक वृश्चिक राशि के लोगों के ऊपर पापी ग्रह राहु विराजमान रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आपके द्वारा बनाई गई नई नीति सफल होगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर को करीब से जानने का अवसर प्राप्त होगा। धन की कमी से परेशान लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को धन लाभ हो सकता है। शेयर मार्केट से भी अच्छा मुनाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सूर्य को अर्घ्य देने से सोने जैसी चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines