Gemstones for Love: ये रत्न कहलाते हैं 'रोमांस जेमस्टोन', लव लाइफ में बना रहता है प्यार और रोमांच

Gemstones for Love: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सही रत्न प्यार और रोमांस में नई ताजगी और ऊर्जा ला सकते हैं. कुछ जेमस्टोन न सिर्फ रिश्तों को मजबूत करती हैं, बल्कि जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने में भी मददगार साबित होती हैं. आइए जानते हैं, ये रत्न कौन-से हैं, जो कहलाते हैं, रोमांस के रत्न?

gemstone-for-romance

Gemstones for Love: सदियों से रत्न केवल उनकी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि उनकी अद्भुत एनर्जी के लिए भी महत्व रखते हैं. कई लोग मानते हैं कि सही रत्न जीवन में रोमांस बढ़ा सकते हैं, रिश्तों को मजबूत कर सकते हैं और प्यार में ताजगी बनाए रख सकते हैं. अगर आप अपनी लव लाइफ को और खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो कुछ खास रत्न आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

विज्ञापन

रोज क्वार्ट्ज (Rose Quartz)

रोज क्वार्ट्ज को ‘प्यार का रत्न’ कहा जाता है. इसका गुलाबी रंग मोहब्बत और स्नेह को बढ़ावा देता है. यह रत्न गलतफहमियों को दूर करता है और भावनात्मक कनेक्शन मजबूत बनाता है. आप इसे गले में नेकलेस, हाथ में ब्रेसलेट या अंगूठी के रूप में धारण कर सकते हैं. इसे बेडरूम में रखने से भी रिश्तों में रोमांस और नजदीकियां बढ़ती हैं. रोज क्वार्ट्ज आपकी लव लाइफ में नयी ताजगी और सुकून ला सकता है.

विज्ञापन

रूबी (Ruby)

रूबी सूर्य ग्रह से जुड़ा रत्न है. इसे पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आप आकर्षक महसूस करते हैं. यह रत्न रिश्तों में उत्साह और रोमांच बनाए रखने में मदद करता है. रूबी रत्न मुश्किल समय में भी प्रेम संबंधों को मजबूत करता है और प्यार की गहराई बढ़ाता है.

मूनस्टोन (Moonstone)

मूनस्टोन एक ऐसा रत्न है जो भावनाओं को संतुलित करता है. यह आपकी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करने में मदद करता है और विश्वास बढ़ाता है. मूनस्टोन तनाव कम करने और जीवन में शांति लाने में भी असरदार है. इसे पहनने से रिश्तों में समझदारी और प्रेम की स्थिरता आती है.

विज्ञापन

गार्नेट (Garnet)

गार्नेट रत्न आकर्षण को बढ़ाता है और प्यार में रोमांच बनाए रखता है. यह रत्न जोड़ों के बीच की चुनौतियों को कम करता है और संबंधों को मजबूत बनाता है. गार्नेट आपकी लव लाइफ में ऊर्जा, उत्साह और नयी ताजगी लाने में मदद करता है.

धारण करने से पहले जानें ये बात

हालांकि रत्न शक्तिशाली होते हैं, लेकिन हर रत्न सभी के लिए सही नहीं होता. किसी भी रत्न को धारण करने से पहले अपनी कुंडली और ग्रहों की स्थिति जरूर देखनी चाहिए. एस्ट्रोलॉजर की सलाह लेना फायदेमंद रहता है. सही रत्न चुनने से आप अपने रिश्तों में स्नेह, रोमांस और प्यार की नयी ऊर्जा ला सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ