हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gemstone Wearing Rules: कहीं आप भी तो नहीं पहनते हैं दूसरे की रत्न वाली अंगूठी, पड़ जाएंगे लेने के देने

Gemstone Wearing Rules: कुंडली के ग्रहों के आधार पर रत्न पहनना लाभ देता है, लेकिन इसके कुछ कड़े नियम होते हैं. कई लोग अनजाने में दूसरों की रत्न वाली अंगूठी पहनकर बड़ी गलती कर बैठते हैं. ऐसा करना ऊर्जा के संतुलन को बिगाड़ सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है. आखिर क्यों दूसरों की रत्न अंगूठी पहनना जोखिम भरा माना जाता है? जानिए इसका असली कारण.

विज्ञापन

Gemstone Wearing Rules: कुंडली में ग्रहों की स्थिति हमारे स्वभाव, भाग्य और जीवन की दिशा को प्रभावित करती है. इन्हीं ग्रहों के आधार पर ज्योतिष में रत्न पहनने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि सही रत्न हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ नियमों का पालन बेहद जरूरी है. रत्नों को बिना सोचे-समझे पहनना या दूसरों की अंगूठी को ट्राई करना गंभीर नुकसान दे सकता है. आइए जानते हैं, दूसरे की रत्न वाली अंगूठी क्यों नहीं पहननी चाहिए?

दूसरे की रत्न वाली अंगूठी क्यों न पहनें?

कई लोग मज़ाक-मज़ाक में या सुंदर लगने के कारण किसी और की रत्न वाली अंगूठी पहनकर देख लेते हैं. यह साधारण बात लगती है, लेकिन ज्योतिष और रत्नशास्त्र के अनुसार यह बिल्कुल गलत है. हर रत्न एक खास ऊर्जा रखता है, जो पहनने वाले व्यक्ति के ग्रहों से सीधा संबंध बनाता है.

जब कोई दूसरा व्यक्ति उस अंगूठी को पहनता है, तो वह ऊर्जा उससे जुड़ने लगती है. इससे रत्न की तरंगें विचलित हो जाती हैं और न तो मूल व्यक्ति को पूरा लाभ मिलता है और न ही दूसरे व्यक्ति को. उल्टा, दूसरे व्यक्ति को करियर, मानसिक शांति, रिश्तों और आर्थिक मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Shani in Kundali: शनिदेव कब देते हैं अपार धन, कब करवाते हैं नुकसान; कुंडली में छिपा है ये राज

रत्न पहनने के बाद उतारना क्यों ठीक नहीं?

एक बार रत्न धारण करने के बाद इसे नियमित रूप से उतारना शुभ नहीं माना जाता. रत्न धीरे-धीरे अपनी ऊर्जा को शरीर के साथ सामंजस्य में लाता है. बार-बार उतारने से यह प्रक्रिया टूट जाती है. हां, साफ-सफाई या पूजा-अनुष्ठान के समय थोड़ी देर के लिए निकाला जा सकता है, लेकिन इसे आदत न बनाएं.

विज्ञापन

रत्न चुनते समय इन गलतियों से बचें

बहुत से लोग फैशन या आकर्षण में रत्न पहन लेते हैं, जो बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है. गलत रत्न गलत ग्रहों को सक्रिय कर सकता है, जिससे जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है. हमेशा योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर ही रत्न का चयन करें. ग्रहों की दशा, कुंडली की स्थिति और ऊर्जा संतुलन को ध्यान में रखकर ही सही रत्न की पहचान की जाती है.

दूसरों का रत्न पहनने के नुकसान

रत्न की गलत ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियाँ पैदा कर सकती है. इससे करियर में रुकावटें आने लगती हैं और महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं. कई बार अचानक ऐसी समस्याएँ सामने आ जाती हैं, जिनका कारण समझ ही नहीं आता है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है और निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है, जिसके कारण गलत फैसले होने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा रिश्तों में भी दूरी आने लगती है और वातावरण अनावश्यक रूप से नकारात्मक महसूस होने लगता है. इसलिए कहा जाता है कि दूसरों की रत्न वाली अंगूठी पहनने भर से भी इन समस्याओं की शुरुआत हो सकती है, क्योंकि रत्न की ऊर्जा हर व्यक्ति के लिए अलग तरह से काम करती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताया ये 3 गुण बना देते हैं किसी को भी अमीर, जानें धनी होने के अचूक तरीके

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola