Gemstone: Moonga Ratan Ke Fayde: रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति अपने कमजोर ग्रह को मजबूत बनाने के लिए रत्न को धारण कर सकता है। हालांकि, जो ग्रह पहले से मजबूत हैं उनके लिए उस रत्न को धारण करना फलदायी नहीं हो सकता है। बात करें ग्रहों के सेनापति मंगल की तो इस ग्रह की मजबूती या दोष को दूर करने के लिए रत्न धारण किया जा सकता है। मंगल ग्रह का रत्न मूंगा कुंडली में मांगलिक दोष मुक्ति दिलाने के लिए धारण किया जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में मूंगा रत्न को कुछ राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली माना गया है तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके लिए मूंगा का रत्न धारण करना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं किसे मूंगा रत्न पहनना चाहिए और किसे नहीं?
इन 2 राशियों के लिए भाग्यशाली
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल का रत्न यानी मूंगा, मेष राशि और वृश्चिच राशि के लिए भाग्यशाली माना जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 6 वालों के लिए मूंगा पहनना शुभ होता है। इसके अलावा मांगलिक दोष के असर को कम करने या दूर करने के लिए भी मूंगा रत्न को पहनने की सलाह दी जाती है।
किसे नहीं पहनना चाहिए मूंगा?
धनु और मकर राशि के लोगों को मूंगा नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने हीरा पहन रखा है तब भी मूंगा न पहनें। मंगल ग्रह अगर कुंडली में पहले से मजबूत है तो मूंगा रत्न धारण न करें। मूंगा एक प्रभावशाली रत्न माना जाता है जिसके शुभ व अशुभ प्रभाव जीवन पर पड़ सकते हैं। इसलिए किसी ज्योतिष को कुंडली दिखाने के बाद ही कोई भी रत्न धारण करना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- शनि का रत्न इन 2 राशियों को बनाता है मालामाल! जानें किन राशियों को बना सकता है कंगाल?
कैसे और कब करें मूंगा धारण?
रत्न ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली को दिखाने के बाद ही मूंगा धारण करें। मूंगा को चांदी या सोने की अंगूठी बनवाकर धारण किया जा सकता है। मूंगा भी अलग-अलग रंग के साथ मिलता है तो ये भी जरूर सलाह कर लें कि लाल, भूरे, सिंदूरी कौन से रंग का मूंगा पहनना शुभ हो सकता है। मंगलवार के दिन मूंगा रत्न धारण किया जाता है। इसे पहनने से पहले दूध में कुछ देर रत्न को रखें और धूप और गंगाजल आदि से शुद्ध करने के बाद अनामिका उंगली में मूंगा रत्न को पहन लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
13 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines