Gemstone for Jupiter and Venus: हिन्दू धर्म में अलग-अलग शास्त्र हैं जिनमें से एक रत्न शास्त्र है। इसमें हर रत्न को धारण करने के बारे में अलग-अलग नियम और महत्व बताया गया है। नौ ग्रहों को मजबूत करने या 9 ग्रहों की मेहरबानी पाने के लिए व्यक्ति उपायों के अलावा रत्न को भी धारण कर सकता है। रत्न शास्त्र में सभी रत्न की खासियत के बारे में बताया गया है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है किस राशि के लिए कौन सा रत्न धारण करना सही नहीं है। जबकि, उन राशियों के बारे में भी बताया गया है जिनके लिए रत्न धारण करना फलदायी हो सकते हैं।
गुरु ग्रह का रत्न कौन सा है?
विवाह, संतान, शिक्षा, करियर, धर्म, धन, मान और सम्मान के कारक ग्रह गुरु जिस पर मेहरबान हो जाते हैं उनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली रहती है। गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए पुखराज को धारण करने की सलाह दी जाती है। क्रोध पर नियंत्रण, मन को शांत और बुद्धि-विवेक में वृद्धि के लिए भी पुखराज धारण करना लाभकारी माना जाता है।
किन राशियों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है पुखराज?
- मेष राशि
- सिंह राशि
- धनु राशि
- मीन राशि
किन राशियों के लिए गुरु रत्न धारण करना अशुभ?
- वृषभ राशि
- मिथुन राशि
- कन्या राशि
- तुला राशि
- मकर राशि
- कुंभ राशि
ये भी पढ़ें- सावधान! भूलकर भी ये राशियां न पहनें पन्ना और टाइगर रत्न, वरना…
शुक्र का रत्न कौन सा है?
सौभाग्य, धन, वैभव, आकर्षण, ऐश्वर्य और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की मेहरबानी जिस भी व्यक्ति पर हो जाती है उसे कभी सुख-सुविधा से संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। रत्न शास्त्र में शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए हीरा धारण करने की सलाह दी जाती है लेकिन इस रत्न को हर किसी राशि के लिए भाग्यशाली नहीं माना जाता है।
किन राशियों का भाग्योदय कर सकता है हीरा?
- वृषभ राशि
- मिथुन राशि
- कन्या राशि
- तुला राशि
- मकर राशि
- कुंभ राशि
किन के लिए शुक्र रत्न धारण करना अशुभ?
ऐसे लोग जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह के साथ मंगल और गुरु विराजमान हैं उन्हें हीरा धारण नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग जिन्होंने मूंगा और माणिक रत्न धारण कर रखा है उन्हें भी साथ में हीरा नहीं पहनना चाहिए।
नोट- रत्न शास्त्र के विशेषज्ञ से सलाह करने के बाद ही कोई भी रत्न धारण करना चाहिए। कई स्थिति में राशि पर नहीं कुंडली को देखकर रत्न पहनने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी रत्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines