Lucky Gemstone: जेमोलॉजी यानी रत्न शास्त्र (Gemology) के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता काफी हद तक उसकी कुंडली में स्थित ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है. जब ग्रह अशुभ स्थिति में होते हैं, तो मेहनत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती, धन रुक जाता है और मन में बेचैनी बनी रहती है. ऐसे में सही रत्न का चयन और उसका धारण करना व्यक्ति के भाग्य को चमका सकता है. रत्न शास्त्र का ऐसा ही एक रत्न है पाइराइट (Pyrite Stone), जिसे ‘सफलता और धन का रत्न’ कहा जाता है. आइए जानते हैं, पाइराइट पहनने से क्या-क्या लाभ होते हैं?
पाइराइट स्टोन
रत्न शास्त्र के अनुसार, पाइराइट को सूर्य का उपरत्न माना गया है. सूर्य ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक है. इसलिए, यह रत्न धारण करने वाले व्यक्ति में सकारात्मकता और आत्मबल बढ़ाता है. इसकी खास बात यह है कि यह महंगे रत्नों की तरह कीमती नहीं होता, फिर भी इसके प्रभाव अद्भुत माने जाते हैं. यह जीवन में अंधकार को दूर कर उजाला और आत्मविश्वास लाता है.
धन करता है आकर्षित
पाइराइट को ‘मनी स्टोन’ (Money Stone) भी कहा जाता है, क्योंकि यह धन आकर्षित करने की क्षमता रखता है. मान्यता है कि जो लोग आर्थिक परेशानियों, निवेश में हानि या नौकरी-व्यापार में रुकावट का सामना कर रहे हों, उनके लिए यह रत्न शुभ साबित होता है. इसे धारण करने से व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, अवसर पहचानने की बुद्धि मिलती है और मेहनत का फल समय पर मिलने लगता है.
ये भी पढ़ें: Owl Idol Vastu Tips: क्या उल्लू की मूर्ति है धन और बुद्धि का प्रतीक? जानिए इसे घर में कहां, कब और किस दिशा में रखें
मिलता है भाग्य का साथ
ज्योतिष के अनुसार, पाइराइट पहनने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा का संचार होता है. यह रत्न मानसिक तनाव को कम करता है और नकारात्मक विचारों को दूर करता है. जब मन शांत और सकारात्मक रहता है, तो सफलता अपने आप मिलने लगती है. यह रत्न जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलता है और कठिन परिस्थितियों में भी भाग्य का साथ बनाए रखता है.
कर्ज से मुक्ति का रत्न है यह
यदि आप लंबे समय से कर्ज या आर्थिक संकट में हैं, तो पाइराइट का प्रयोग लाभकारी माना जाता है. यह धीरे-धीरे कर्ज चुकाने की क्षमता और वित्तीय संतुलन बढ़ाता है. इसे अपने पर्स या ऑफिस की तिजोरी में रखने से धन प्रवाह बढ़ता है और पैसों की रुकावट दूर होती है.
मिलती है व्यापार में वृद्धि और निरंतर तरक्की
व्यापारियों के लिए यह रत्न विशेष रूप से शुभ है. यदि किसी कारण से बार-बार नुकसान हो रहा हो या सौदे फेल हो रहे हों, तो पाइराइट को ऑफिस या दुकान में रखा जा सकता है. यह न केवल धन वृद्धि में मदद करता है, बल्कि आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति भी बढ़ाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
पाइराइट को किसी भी सोमवार या रविवार को स्वच्छ करके, सूर्य की दिशा में रखकर पूजा करें. फिर दाहिने हाथ में पहनें या तिजोरी में स्थापित करें. ध्यान रखें कि इसे धारण करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य की सलाह अवश्य लें, ताकि इसका प्रभाव शुभ रहे.
ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: हाथ की यह रेखा दिलाती है सरकारी नौकरी, जानें हथेली में इसका सही स्थान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines