Ratan Shastra: रत्न शास्त्र में नवरत्न यानी नौ रत्नों का जिक्र किया गया है। सभी रत्न अलग-अलग प्रभाव के साथ जाने जाते हैं। गलत रत्न को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मच सकता है। जीवन की सुख-शांति भंग हो सकती है। राज भी रंक हो सकता है। इसलिए फैशन के तौर पर या किसी के भी कहने पर रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। इसलिए ज्योतिषीय को जन्म कुंडली को दिखाने के बाद सलाह करने के बाद ही रत्नों को धारण करें।
रत्न शास्त्र के अनुसार पन्ना और टाइगर ऐसे रत्न हैं जो व्यक्ति को धनवान बना सकते हैं। इस रत्न को धारण करके हर कार्य में सफलता और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के अलावा ये रत्न आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाने वाले होते हैं। मनचाही नौकरी, व्यापार में तरक्की या कहें कि हर कार्य में उन्नति जैसे शुभ लाभ पन्ना और टाइगर रत्न धारण करने वालों को प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के बारे में जिक्र किया गया है जिसके लिए पन्ना और टाइगर रत्न धारण करना शुभ नहीं है और कुछ राशियों के लिए फलदायी हो सकता है।
इन राशियों के लिए पन्ना धारण करना शुभ
- वृषभ राशि
- कन्या राशि
- तुला राशि
- मकर राशि
- कुंभ राशि
इन राशियों के लिए टाइगर रत्न धारण करना शुभ
- मेष राशि
- सिंह राशि
- मिथुन राशि
- कर्क राशि
ये भी पढ़ें- Lucky Stone: इन 3 राशियों की किस्मत खोल सकता है मोती!
ऐसे लोग न धारण करें पन्ना रत्न
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि, कर्क राशि और वृश्चिक राशि के लोगों को पन्ना रत्न धारण नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिनकी कुंडली में बुध ग्रह का स्थान 12वें भाव में होता है उनके लिए भी पन्ना धारण करना शुभ नहीं। ऐसे लोग जिनका बुध ग्रह मजबूत है वो भी पन्ना रत्न न पहनें।
किन्हें टाइगर रत्न धारण नहीं करना चाहिए?
- वृषभ राशि
- तुला राशि
- कन्या राशि
- मकर राशि
पन्ना और टाइगर रत्न पहनने के नुकसान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी रत्न को धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह जरूर लें। वरना रत्न से होने वाले लाभ के अलावा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दुर्भाग्य और अपशकुन जैसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। अनिद्रा से पीड़ित लोगों को टाइगर रत्न नहीं पहनना चाहिए। पन्ना रत्न धारण करने से उन लोगों को नुकसान हो सकता है उन्हें इसे नहीं पहनना चाहिए। कहते हैं कि ये एक ऐसा रत्न है जो रातों रात किसी भी किस्मत को पलटकर रख सकता है। बिना ज्योतिषीय सलाह के पन्ना पहनते हैं तो मानसिक तनाव के अलावा आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines