Gemstone Benefits: नीलम रत्न चमका सकता है भाग्य! लेकिन इन 4 रत्नों के साथ धारण करना होता है खतरनाक

Gemstone Benefits: रत्न शास्त्र में रत्नों को धारण करने के फायदों के बारे में बताया गया है. रत्न को धारण करने से भाग्य का साथ मिलता है. हालांकि, रत्न को धारण करने के लिए कई नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है. चलिए नीलम रत्न के फायदों और नियमों के बारे में जानते हैं.

Gemstone Benefits

Photo Credit- News24GFX

Gemstone Benefits: रत्न शास्त्र में नीलम रत्न धारण करना बेहद शुभ और लाभकारी बताया गया है. नीलम रत्न को सबसे तेजी से असर दिखाने वाला रत्न मानते हैं. नीलन धारण करना बेहद शुभ होता है, लेकिन कई रत्नों के साथ इसे पहनना मुश्किलें बढ़ा सकता है. रत्नों का संबंध ग्रहों से होता है ऐसे में अगर दो अलग-अलग प्रभाव वाले रत्न साथ में धारण करते हैं, तो इससे शुभ की बजाय अशुभ परिणाम मिलते हैं.

विज्ञापन

नीलम धारण करने के लाभ

नीलम रत्न का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है. यह शनि से संबंधित होता है. नीलम धारण करने से मेहनत का फल मिलता है. नीलम धारण करने के शुभ परिणाम से नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है. नीलम रत्न को धारण करने के लिए कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. नीलम रत्न को किस दिन और कैसे धारण करना चाहिए. और इसे किन लोगों को धारण करना चाहिए. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कैसे धारण करें नीलम रत्न?

नीलम रत्न मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है. इन लोगों को किसी कुंडली विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही नीलम रत्न धारण करना चाहिए. आप नीलम रत्न को शनिवार के दिन गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करके पहन सकते हैं. रत्न धारण करने के दौरान “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. नीलम रत्न दाहिने हाथ की मध्यमा यानी बीच वाली उंगली में धारण करना चाहिए.

विज्ञापन

इन चार रत्नों के साथ न करें धारण

नीलम रत्न धारण करना बेहद शुभ होता है. इससे अच्छे परिमाण मिलते हैं. लेकिन कई रत्नों के साथ इसका मेल खतरनाक साबित हो सकता है. नीलम रत्न को माणिक्य, मोती, मूंगा और पुखराज के साथ नहीं पहनना चाहिए. माणिक्य सूर्य का रत्न है और नीलम शनि का रत्न है. इन दोनों की आपस में बनती नहीं है. ऐसे में तनाव बढ़ सकता है. मोती को चंद्रमा का रत्न मानते हैं. इसे नीलम के साथ धारण करने से बचें. मूंगा रत्न मंगल का रत्न होता है. इसे नीलम के साथ न पहनें. पुखराज के साथ नीलम धारण करने से बचना चाहिए. रत्नों का खराब कॉम्बिनेशन जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ