Lucky Gemstones: हर इंसान चाहता है कि जीवन में सफलता और धन की कमी न हो. लेकिन, मेहनत करने के बावजूद अगर जीवन में तरक्की नहीं मिलती है, तो इसका कारण ग्रह दोष भी हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि कुछ रत्न ऐसे होते हैं, जो कमजोर ग्रहों की ऊर्जा बढ़ाकर जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही 3 बेहद शक्तिशाली रत्नों के बारे में, ये रत्न हैं- पुखराज, माणिक्य और नीलम.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि ये तीनों रत्न ऐसे हैं, जो किस्मत को मजबूत बनाते हैं. इन्हें पहनने से जीवन में मुश्किलें कम होती हैं, रुके हुए काम पूरे होते हैं और धन, नौकरी या व्यापार में लाभ मिलता है. ये रत्न जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और भाग्य को हमारे साथ जोड़ते हैं.
पुखराज: ज्ञान और धन का रत्न
पुखराज रत्न गुरु ग्रह से जुड़ा है. इसे पहनने से शिक्षा, करियर और धन में बढ़ोतरी होती है. यह रत्न पीले, सुनहरे और हल्के नारंगी रंग में मिलता है और इसे पहनने से जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ता है.
पुखराज कैसे पहनें:
– गुरुवार के दिन सोने या पीतल की अंगूठी में पहनना शुभ होता है.
– पहनने से पहले दूध, गंगाजल, शहद और तुलसी के पत्तों में शुद्ध करें.
– बृहस्पति मंत्र “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का जाप करें.
– अंगूठी दाहिने हाथ की तर्जनी में सूर्योदय के समय पहनें.
कौन पहन सकता है: धनु और मीन राशि के लिए विशेष रूप से शुभ. वृषभ, कन्या, मिथुन और तुला राशि वाले पहले ज्योतिष से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: Home Entrance Vastu Remedies: रोज का तनाव होगा छूमंतर, बस घर की देहरी पर करें यह छोटा-सा काम
माणिक्य: आत्मबल और सफलता का रत्न
माणिक्य रत्न सूर्य ग्रह से जुड़ा है. इसे पहनने से जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. यह रत्न करियर, राजनीति और उच्च पदों में तरक्की दिलाने में मदद करता है.
माणिक्य कैसे पहनें:
– रविवार के दिन पहनना सबसे शुभ माना जाता है.
– पहनने से पहले गंगाजल और कच्चे दूध में शुद्ध करें.
– तांबे या सोने की अंगूठी में अनामिका अंगुली में धारण करें.
– सूर्योदय के समय स्नान करके पहनें.
कौन पहन सकता है: मेष, सिंह और धनु राशि वाले इसे पहन सकते हैं. तुला, कन्या, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों को इससे बचना चाहिए.
नीलम: भाग्य और धन वृद्धि का रत्न
नीलम रत्न शनिदेव का रत्न माना जाता है. इसे पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, व्यापार और नौकरी में लाभ होता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होती हैं.
नीलम कैसे पहनें:
– शनिवार को सोने या पंच धातु की अंगूठी में पहनें.
– पहनने से पहले गंगाजल और दूध में शुद्ध करें.
– मध्यमा उंगली में धारण करें.
– कम से कम 7 से सवा 8 रत्ती का होना चाहिए.
कौन पहन सकता है: नीलम कुंभ और मकर राशि के लिए शुभ है. ध्यान रखें कि इसे मूंगा, माणिक्य और मोती के साथ नहीं पहनना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस मूलांक के लोग धन जमा करने में होते हैं उस्ताद, जीते हैं बिंदास जिंदगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines