Love Horoscope 2026 Prediction: राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन है. मिथुन वालों के स्वामी ग्रह बुध है जिन्हें बुद्धि, व्यापार, तर्क, वाणी और गणित का कारक माना जाता है. 2026 में ग्रहों के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा. मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन मेें कई उतार-चढ़ाव आएंगे. आपकी लव लाइफ के लिए नया साल 2026 कैसा रहेगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मिथुन राशि प्रेम जीवन
मिथुन वालों के प्रेम जीवन के लिए 2026 अनुकूल रहेगा. आपके ऊपर शुभ ग्रहों का प्रभाव रहेगा जिससे आपकी लाइफ में मुश्किलें नहीं आएंगी. जून महीने तक आपके प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी. जो लोग प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं वह कर सकते हैं. हालांकि, आपके विवाह के मामले में छोटी-मोटी मुश्किलें आ सकती है लेकिन आपको सफलता मिलेगी. लव लाइफ के लिए 2026 अच्छा रहेगा. आप अपनी लव लाइफ का आनंद लें.
ये भी पढ़ें – Love Rashifal 2026: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार या होगी तकरार, जानें कैसी रहेगी मेष से मीन तक सभी की लव लाइफ?
मिथुन राशि वैवाहिक जीवन
साल की शुरुआत में विवाह के लिए अच्छी स्थिति बन रही है. 2026 में प्रेम विवाह करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. साल के शुरू से लेकर अक्टूबर तक का समय विवाह और प्रेम विवाह के लिए अच्छा रहेगा. आपको गुरु ग्रह की कृपा से जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आपके वैवाहिक जीवन पर शनि की दृष्टि होने से थोड़ा सावधान रहना होगा. आपके जीवन में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं. हालांकि, आपकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए यह साल औसत से बेहतर साबित होगा.
मिथुन राशि वालों के लिए उपाय
मिथुन राशि वाले अपने नए साल को बेहतर बनाने के लिए गाय की सेवा करें और पूरी तरह से सात्विक जीवन व्यतित करें. आप रोजाना मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें. अगर संभव हो तो 10 नेत्रहीन लोगों को भोजन कराएं. आप इन उपायों को करके जीवन में आने वाली मुश्किलों को कम कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines