Mithun Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: 12 राशियों का उल्लेख वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मिलता है, जिसमें पहला स्थान मेष राशि, दूसरा स्थान वृषभ राशि और तीसरा स्थान मिथुन राशि को प्राप्त है. बुध ग्रह को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है, जो कि बुद्धि, संचार, तर्क, बुद्धिमता, वाणी और त्वचा का प्रतिनिधित्व करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में बुध ग्रह की शुभ और अशुभ दोनों तरह की दृष्टि 12 राशियों के ऊपर पड़ेगी. खासकर, मिथुन राशि वालों के जीवन में बदलाव आने के योग हैं.
हालांकि, वार्षिक राशिफल के जरिए पहले ही हर व्यक्ति को पता चल सकता है कि ये साल उनके लिए कैसा रहेगा. चलिए जानते हैं साल 2026 में मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी.
व्यापार-
वर्ष 2026 व्यापार की दृष्टि से मिथुन राशि के जातकों के लिए औसत रहने वाला है. साल के शुरुआत में आपको अधिक मेहनत करनी होगी. यदि आप समय पर अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास नहीं करेंगे तो अन्य लोगों से पीछे रह जाएंगे. जून से अक्टूबर के बीच व्यापार अच्छा चलेगा. इस दौरान आपको किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. साल के आखिरी दो महीनों में आपको मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे, जिस कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.
नौकरी-
जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनके लिए ये साल औसत से बेहतर रहने वाला है. जनवरी से जून तक आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे. इस दौरान ऑफिस में आपका किसी से भी बड़ा झगड़ा नहीं होगा, बल्कि आपके काम से बॉस खुश रहेंगे. हालांकि, जुलाई से लेकर नवंबर तक का समय तनावपूर्ण रहेगा. सहकर्मी आपसे ज्यादा आपके विरोधियों का पक्ष लेंगे. इसके अलावा आय में बढ़ोतरी होने के भी योग नहीं हैं.
ये भी पढ़ें- Taurus Arthik Horoscope 2026: नए साल में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? पढ़ें वार्षिक राशिफल
निवेश-
साल 2026 में निवेश से मिथुन राशि वालों को औसत परिणाम मिलेंगे. यदि आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसमें परेशानियां उत्पन्न होंगी. साल के शुरुआती 6 माह में जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई सौदा करना ठीक नहीं रहेगा.
सावधानी-
जनवरी से अक्टूबर के बीच आपके खर्चे सामान्य रहेंगे. इस दौरान न तो आपको पैसों की कमी होगी और न ही आप किसी बड़ी परेशानी में फंसेंगे, लेकिन इसके बाद का समय तनावपूर्ण रहेगा. कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है, जिसमें सभी बचत खत्म हो जाएगी. इसके अलावा किसी गलत जगह पर निवेश करने से भी नुकसान होगा.
ये भी पढ़ें- Aries Arthik Yearly Horoscope 2026: नए साल में मेष राशि वालों को लाभ होगा या रहेगी पैसों की कमी? जानें आर्थिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines