Garuda Purana Tips: गरुड़ पुराण में जन्म-मरण से संबंधित विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया है। गरुड़ पुराण सभी 18 पुराणों में से एक है। हिंदू धर्म में इस धार्मिक ग्रंथ का विशेष महत्व है। तभी तो लोग अपने परिजनों की मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण (Garuda Purana) का पाठ कराते हैं। इसके अलावा गरुड़ पुराण में इस बात का जिक्र मिलता है कि मृत्यु के बाद आत्मा कहां जाती है। इतना ही नहीं, गरुड़ पुराण में स्वर्ग-नरक की कल्पना के बारे में भी बताया गया है। आमतौर पर जब किसी व्यक्ति के परिजन की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद लोग उनसे जुड़ी वस्तुएं निशानी के तौर पर अपने पास रख लेते हैं। गरुड़ पुराण (Garuda Purana Tips) के अनुसार, मृतक की कुछ वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि मान्यता है कि इससे आत्मा आपकी ओर आकर्षित हो जाती है। आइए जानते हैं मृतक की किन वस्तुओं का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहते हैं।
भूल से भी ना करें मृत व्यक्ति की इन 3 चीजों का इस्तेमाल
- गरुड़ पुराण (Garuda Purana) के अनुसार, आत्मा परिवार का मोह छोड़ नहीं पाती है। ऐसे में अगर जो कोई मृतक के वस्त्रों का इस्तेमाल करता है, तो आत्मा उनकी ओर आकर्षित हो सकती है। ऐसे में मृतक के वस्त्रों भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। इन कपड़ो का दान किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 7 जन्मों की गरीबी को भी झटके में दूर कर देती हैं मां लक्ष्मी, बस कर लें ये 1 काम; हो जाएंगे अमीर
- गरुड़ पुराण (Garuda Purana) के मुताबिक, मृतक के गहने पहनने से उनकी ऊर्जा आपके साथ जुड़ सकती है। ऐसे में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उनके गहनों को नहीं पहनना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार,घड़ी में व्यक्ति की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा दोनों ही होती हैं। ऐसे में मृतक की घड़ी का इस्तेमाल करने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा का असर आपके जीवन पर हो सकता है। ऐसे में मृतक की घड़ी पहनने से परहेज करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
10 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines