Garuda Purana: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण को खास महत्व दिया गया है। यह 18 पुराणों से एक है। गरुड़ पुराण के नीतिसार खंड में भगवान विष्णु द्वारा कुछ खास नीति-नियमों के बारे में बताया गया है। जिनमें से कुछ आदतें ऐसी हैं, जो करोड़पति इंसान को भी कंगाल बना सकती हैं। दरअसल मान्यता है कि इन आदतों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। परिणामस्वरूप व्यक्ति दरिद्रता की राह पर खड़ा हो जाता है। आइए गरुड़ पुराण के अनुसार जानते हैं, उन आदतों के बारे में।
आलस्य
आलस्य- आलस्य को शरीर का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। ऐसे में लोग आलस्य में पड़े-पड़े अपना कीमती समय को नष्ट कर देते हैं, मां लक्ष्मी ऐसी आदत वाले लोगों पर बेहद नाराज रहती हैं। ऐसे लोग धन कमा भी लेते हैं तो वह पानी की तरह बह जाता है। यानी ऐसे लोगों के पास पैसा कभी टिकता ही नहीं। ऐसे में अगर आप में भी ये बुरी आदत है तो उससे तुरंत तौबा कर लें। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मां लक्ष्मी की उपासना करने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अव्यवस्थित जीवनशैली
गरुड़ पुराण के अनुसार, जिन लोगों का जीवन व्यवस्थित नहीं होता, उनसे मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं। ऐसे में जो लोग रोजाना स्नान नहीं करते, हमेशा मैले-कुचैले कपड़े पहने रहते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा दरिद्रता का वास हो जाता है। यही वजह है कि ऐसे लोग चाहकर भी धन अर्जित नहीं कर पाते। ऐसे में आप भी इस बात का विशेष ध्यान रखें।
कर्कश बोली
मां लक्ष्मी ऐसे लोगों पर हमेशा नराज रहती हैं जो हमेशा कर्कश ही बोलते हैं। जिन लोगों की वाणी में मिठास नहीं होती, ऐसे लोग मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रह जाते है। इतना ही नहीं, ऐसे लोग कितना भी धन क्यों ना कमा लें, वह टिकता नहीं है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो अपनी वाणी में हमेशा मिठास घोलकर रखें।
धन का अहंकार
कहा जाता है कि इंसान को किसी भी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह के सबकुछ नष्ट हो सकता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग धन का अहंकार करते हैं, मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के पास पल भर भी नहीं रुकती हैं। ऐसे लोग करोड़पति होकर भी कंगाल कहलाते हैं।
यह भी पढ़ें: आज पुत्रदा एकादशी पर भूल से भी ना करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines