Garuda Purana: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण को सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है। इस पुराण में व्यक्ति के जीवन से लेकर मृत्यु के बारे में जिक्र किया गया है। साथ ही जिस व्यक्ति की मृत्यु होती है तो वह नरक में जाता है या स्वर्ग में, इसके बारे में भी बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जिस प्राणी का जन्म मनुष्य योनि में होती है, उसे मोक्ष की प्राप्ति कैसे होती है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
भगवान विष्णु अपने वाहन गरुड़ को बताते हैं कि किस तरह मनुष्य अपना जीवन बेहतर बना सकता है। गरुड़ पुराण में व्यक्ति की पहचान करने के बारे में भी बताया गया है कि कौन व्यक्ति स्वर्ग लोक से आया है, कौन नरक लोक से। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- किस एक आदत की वजह से मां लक्ष्मी नहीं करती हैं घर में प्रवेश? जानिए
नरक से आए लोगों की क्या होती है पहचान
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो जातक दूसरों की निंदा करते हैं, साथ ही दूसरों को हर समय सताते हैं, दूसरों के प्रति व्यवहार कठोर रहता है और हर समय दूसरों से लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं, दूसरों का धन संपत्ति छीनने के चक्कर में रहते हैं, मांस-मदिरा का सेवन करते हैं और दुष्ट आचरण करते हैं तो ऐसे व्यक्ति नरक के बाद मनुष्य रूप में जन्म लेते हैं।
स्वर्ग लोक से आए व्यक्ति की क्या होती है पहचान
कहा जाता है कि जो व्यक्ति सात्विक आचरण रखते हैं, प्राणियों से प्रेम करते हैं, साथ ही दूसरों के प्रति दया का भाव रखते हैं, सत्य के मार्ग पर चलते हैं, हर समय दूसरों का भला सोचते हैं, गुरुजनों की आज्ञा का पालन करते हैं, वेद शास्त्र का अध्ययन करते हैं, वैसे व्यक्ति स्वर्ग से आए हुए होते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसे लोग महान पुरुष कहलाते हैं।
यह भी पढ़ें- Garuda Purana: 2024 की शुरुआत में जरूर करें 4 काम, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines