व्यक्ति के इन आदतों से मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज, घर में होती है रोज कलह-क्लेश

Garuda Purana

Garuda Purana

विज्ञापन
Garuda Purana: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का बहुत ही अधिक महत्व होता है। इस पुराण में जीवन से लेकर मृत्यु तक सारी बातें बताई गई है। गरुड़ पुराण में मृत्यु से संबंधित होने वाली घटनाओं के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पुराण की रचना महर्षि वेद व्यास ने की है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ जी के संवाद के बारे में बताया गया है।

गरुड़ पुराण में जीवन से जुड़ी तमाम ऐसी बातों के बारे में वर्णन किया गया है, जिसका पालन करने के बाद व्यक्ति अपने जीवन में खुशहाल और सुखमय जीवन जीने लगता है। तो आइए गरुड़ पुराण में दैनिक जीवन से जुड़ी आदतों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वही जो व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है उसके घर में कलह-क्लेश बना रहता है। इसके साथ ही घर में अलक्ष्मी का वास होने लगता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में कलेश होता है, उस घर में निर्धनता व दरिद्रता का वास होता है। तो आइए गरुड़ पुराण से जानते हैं किन आदतों में सुधार करने से घर में आते हैं।

गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ लोगों अपने घरों में कबाड़ इकट्ठा करते रहते हैं लेकिन उसे फेंकते नहीं है। वास्तव में घर में कबाड़ रखने का मतलब दरिद्रता को न्योता देना होता है। घर में कबाड़ रखने से बुरी शक्तियां हावी होती है। रिश्तों में दरार होने लगती है। इसलिए कभी भी अपने घरों में कबाड़ इकट्ठा करके न रखें। इसे बाहर फेंक दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ