Garuda Purana: गरुड़ पुराण 18 महापुराण में से एक है। हिंदू धर्म ग्रंथों गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। आमतौर पर लोग यह जानते हैं कि इस धार्मिक ग्रंथ में जीवन-मरण से जुड़ी बातों का ही जिक्र है, लेकिन वास्तविकता यह भी है कि गरुड़ पुराण में जीवन से जुड़े छोटी-छोटी और मोटी बातों का भी जिक्र है। ऐसे में गरुड़ पुराण की कुछ बातों का अगर नए साल यानी 2024 में फॉलो किया जाए तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में गरुड़ पुराण की किन बातों अनुसरण करना फायदेमंद साबित होगा।
नए साल 2024 में जरूर करें 3 काम
गरुड़ पुराण के मुताबिक, नया साल यानी 2024 में व्यक्ति को अपनी आय कुछ हिस्सा जरूर दान करना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग ऐसा नहीं करते, मां लक्ष्मी उनसे नाराज हो जाती हैं। साथ आर्थिक स्थिति बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में नववर्ष 2024 में यथासंभव गरुड़ पुराण की इस बात का पालन करें।
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग महिलाओं का हृदय से सम्मान करते हैं उनके घर में लक्ष्मी वास करती हैं। वहीं महिलाओं के प्रति जिनका व्यवहार बुरा होता है, मां लक्ष्मी उनके घर की चौखट से वापल लौट जाती हैं। ऐसे में नए साल और भविष्य में भी इस बात का ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह पर इस दिशा में भूलकर भी न रखें तुलसी का पौधा, नहीं मिलता है पूजा का शुभ फल
गरुड़ पुराण के मुताबिक, जिस घर में धन का सम्मान नहीं होता, अनैतिक रूप से धन आता है वहां मां लक्ष्मी पल भर भी नहीं रुकती हैं। अनौतिक रूप अर्जित धन से कुछ समय के लिए भी लोभ-लालच को शांत किया जा सकता है। मगर लंबे समय के लिए इसकी वजह से अनेक समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में सत्य के राह पर चलकर ही धन अर्जित करना चाहिए। ऐसा करने वाला व्यक्ति सभी सुखों को भोगता है। ईमानदारी से अर्जित किए हुए धन से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार, हर इंसान को नए साल में बड़ों का आदर सम्मान करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने से बड़ों का सम्मान नहीं करता, उसे आगे चलकर घोर कष्ट होता है। इसके साथ भी हमेशा धन की समस्या से जूझता रहता है। ऐसे में घर-परिवार और समाज के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान, सेवा जरूर करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
37 mins agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines