Ganga Dussehra: प्राचीन शास्त्रों के अनुसार गंगा दशहरा को मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इसी दिन गंगा ने धरती पर आकर भागीरथ के पूर्वज तथा राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष प्रदान किया था। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान और पूजन से व्यक्ति के 10 प्रकार के पाप (तीन कायिक, तीन मानसिक एवं चार वाचिक) का पूरी तरह नाश हो जाता है। इसीलिए इसे गंगा दशहरा भी कहा जाता है। इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को आ रहा है जिसके कारण अति शुभ योग बन रहा है।

विज्ञापन

कब है गंगा दशहरा पर्व (Ganga Dussehra Date)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र तथा सिद्धि योग रहेंगे। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेगा। गंगा दशहरा तिथि का आरंभ 29 मई 2023 (मंगलवार) को सुबह 11.49 बजे तथा समापन अगले दिन 30 मई 2023 (बुधवार) को दोपहर 1.07 बजे होगा। यदि हस्त नक्षत्र की बात करें तो यह 30 मई को सुबह 4.29 बजे आरंभ होगा और अगले दिन यानि 31 मई 2023 को सुबह 6.00 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

गंगा दशहरा पर करें ये उपाय

इस दिन कुछ आसान से उपाय करना आपके लिए सौभाग्यकारक हो सकता है। उदाहरण के लिए गंगा स्नान करने से आपके पापों का नाश होगा और पुण्य की प्राप्ति होगी। गंगा दशहरा पर रुद्राभिषेक करने से आकस्मिक आए संकट शांत होते हैं। इसी प्रकार भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ