हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganeshji Ke Upay: रोजाना सिर्फ एक बार बोलें यह गणेश मंत्र, हर इच्छा होगी पूरी

विज्ञापन

Ganeshji Ke Upay: भारतीय सनातन धर्म में पंचदेवों की पूजा करने का विधान बताया गया है। ये पंचदेव सूर्य, विष्णु, शिव, मां भगवती एवं गणेश जी हैं। बुधवार को गणेशजी का वार माना गया है। मान्यता है कि यदि गजानन गणपति की विधिवत पूजा की जाए तो समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार गणेश जी को प्रसन्न करना जितना आसान है, उतनी ही सरल उनकी पूजा विधी भी है। आपको ज्यादा तामझाम नहीं करना होता है वरन बहुत ही साधारण सी पूजा करनी होती है। जानिए गणपति के ऐसे ही कुछ सरल उपायों एवं मंत्रों के बारे में जो आपकी हर इच्छा पूर्ण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सपने में मोर देखना होता है शुभ, अथाह पैसे के साथ-साथ मिलती हैं खुशियां भी

विज्ञापन

हर इच्छा पूर्ण करने के लिए गणेश जी के टोटके (Ganeshji Ke Upay)

इस तरह करें गणेश जी की पूजा

गणपति की पूजा करने के लिए सर्वप्रथम आपको सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान कर लेना चाहिए। स्नान के बाद साफ, स्वच्छ धुले हुए वस्त्र पहनें। अब घर के मंदिर में अथवा निकट के किसी मंदिर में जाकर गणपति का गंगाजल मिश्रित जल से अभिषेक करें। अब उन्हें लाल पुष्प, माला, पान, सुपारी आदि अर्पित करें।

इसके साथ ही देव प्रतिमा के आगे धूप बत्ती, देसी घी का दीपक जलाएं। उनकी आरती करें। गणपति अथर्वाशीर्ष का पाठ करें। इसके बाद उन्हें मूंग का लड्डू भोगस्वरूप चढ़ाएं। अंत में उनसे जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगे और निम्न में से किसी भी एक मंत्र का सस्वर पाठ करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य

गणेश जी के 12 नामों वाला मंत्र (Powerful Ganesh Mantra)

शास्त्रों में गणेश जी के 12 नामों वाला एक मंत्र बताया गया है। इस मंत्र में गणपति के 12 नाम एक साथ दिए गए हैं। इस मंत्र का स्मरण करने मात्र से ही व्यक्ति के समस्त बिगड़े कार्य बन जाते हैं। मंत्र इस प्रकार है

विज्ञापन

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

इस मंत्र का 21 बार जप करते ही पूरी होगी हर इच्छा

पुराणों में गजानन का एक मंत्र दिया गया है। किसी भी कार्य को करने से पूर्व यदि इस मंत्र का 21 बार जप कर लिया जाए तो अवश्य सफलता मिलती है। यदि इस मंत्र का नित्य प्रतिदिन पाठ किया जाए तो व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है।

विज्ञापन

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola