Ganeshji ke Upay: ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी या गणेश चतुर्थी कहा जाता है। इस बार माघ माह में गुप्त नवरात्रि के बुधवार को गणेश चतुर्थी आ रही है। अतः इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय करके आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गजानन गणपति समस्त देवताओं में प्रथम पूज्य हैं। इनके स्मरण मात्र से ही भक्तों के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। यही कारण है कि किसी भी धार्मिक या शुभ कार्य को करने से पूर्व गणपति की आराधना की जाती है। ज्योतिष में दिए गए कुछ उपायों को अपना कर हम अपना भाग्य बदल सकते हैं। जानिए ऐसे ही गणेश जी के कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान, 2023 में भी मिलेगी एक के बाद एक कई खुशखबरियां
इन समस्याओं को हल कर देंगे गणेशजी के ये उपाय (Ganeshji ke Upay)
आर्थिक समस्याओं के निपटारे के लिए
यदि आप लंबे समय से पैसे की तंगी से परेशान हैं तो यह उपाय कर सकते हैं। गणेश चतुर्थी पर किसी हाथी को हरा चारा अथवा गन्ना खिलाएं। इससे पैसे की तंगी तुरंत दूर होगी और धन आने के नए सोर्स बनेंगे। इस टोटके को सभी भक्त कर सकते हैं।
अपनी मनचाही इच्छाओं की पूर्ति के लिए
कई बार अथक प्रयासों के बाद भी हमारी कुछ इच्छाएं पूर्ण नहीं हो पाती हैं। इस स्थिति में भक्तों को गणेश चतुर्थी के दिन गणपति मंदिर में जाकर गुड़ की 21 गोलियां बनानी चाहिए। इन गोलियों को हरी ताजा दूर्वा (दूब) के साथ गजानन को अर्पित करें। इससे सभी मनोकामनाएं बहुत जल्दी पूर्ण होती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आज ही घर ले आएं ये चीज तो दिन दूना, रात चौगुना बढ़ने लगेगा पैसा
शीघ्र विवाह के लिए
कई बार योग्य होते हुए भी किन्हीं कारणों से अविवाहित युवाओं (लड़के व लड़की दोनों) का विवाह नहीं हो पाता है। इस स्थिति में भी गणेशजी की आराधना तुरंत असर दिखाती है। जिन्हें शीघ्र विवाह की इच्छा हो, उन्हें गणेश चतुर्थी के दिन व्रत रखना चाहिए। साथ ही गौरीसुत को मालपुए का भोग लगाना चाहिए। इससे जन्मकुंडली में शीघ्र विवाह का योग बनता है।
समस्त कार्यों की सिद्धि के लिए
ज्योतिष में एक ऐसा उपाय भी बताया गया है जिसकी सहायता से सभी इच्छाओं को पूर्ण किया जा सकता है। इसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन गणपति का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही गणपतिअथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। पाठ के बाद यथासंभव गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे बहुत जल्दी आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines