Ganesha Favourite Zodiac/Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह वजह है कि लोग हर साल गणेश उत्सव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पंचांगों के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी पर खास योग बनने जा रहे हैं। जिसकी वजह से इस बार की गणेश चतुर्थी और भी खास हो गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह गणेश चतुर्थी कुछ राशियों के लिए बेहद खास है। आइए जानते हैं कि गणपति बप्पा किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं।
मेष राशि
गणेश चतुर्थी मेष राशि वालों के लिए शुभ मानी जा रही है। इस दिन मेष राशि के जातकों को भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। इसके साथ ही इस दौरान मनोकामना पूर्ति का भी आशीर्वाद मिलेगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। ऐसे में भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए गणेश चतुर्थी का दिन अत्ंयत लाभकारी और मंगलकारी माना जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। इसके साथ ही भगवान गणेश की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी। इस दौरान गणेशजी की कृपा से नौकरी और व्यापार में जमकर उन्नति करेंगे। इसके अलावा घर-परिवार में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। ऐसे में गणेशजी और अधिक कृपा प्राप्त करने के लिए गणेश चतुर्थी पर उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: Saturn Transit 2023: शनि देव मार्गी होकर खोलेंगे इन 3 राशियों की तकदीर, अमीर लोगों में शुमार होंगी ये राशियां
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन काभी शुभ माना जा रहा है। इस दौरान बिजनेस-रोजगार में धन लाभ होने के साथ-साथ समाज में भी सम्मान मिलेगा। इसके साथ भी गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वहीं इस दिन गणपति बप्पा का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें गुड़ अर्पित करें। ऐसा करने से चौतरफा तरक्की होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी विनायक चतुर्थी काफी ज्यादा शुभ मानी जा रही है। जातकों को धन लाभ होने के साथ-साथ समाज में मान सम्मान भी मिलने वाला है। सफलता के नए रास्ते इन जातकों के लिए खुलने वाले हैं। इन जातकों को भगवान गणेश की पूजा हर दिन करना चाहिए। साथ ही उन्हें गुड़ खिलाना चाहिए। यह उनके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines