Ganesh Sthapana 2023: आज पूरे देश में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी की शुरुआत आज से हो रही है और इसका समाप्ती 28 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को अनंत चतुर्दशी को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घरों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की जाती है। इसके साथ ही विधि-विधान से पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करने से पहले कुछ खास नियमों का पालन करना पड़ता है। जिससे गणेश भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए घर में गणपति की स्थापना करने के नियमों के बारे में जानते हैं।
गणेश स्थापना 2023 नियम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करने से पहले खास दिशा का चयन करें। गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बप्पा का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
यदि आप घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उस स्थान की अच्छे से साफ-सफाई करें। इसके साथ ही उस स्थान पर किसी भी तरह की अशुद्धि न हो इस बात का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- घर बैठे करें गणपति बप्पा के इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, बन जाएंगे मालामाल
ज्योतिषियों के अनुसार, बप्पा की मूर्ति स्थापित करने से पहले शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर रखें। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह शाम पूजा करें। पूजा करने के बाद आरती करना बिल्कुल न भूल और भोग भी लगाएं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि जिस स्थान पर एक बार बप्पा की मूर्ति स्थापित हो जाता है, उसे वहां से हटाया तब तक नहीं हटाया जाता है जब तक विसर्जन न हो।
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में गणेश भगवान की मूर्तियां स्थापित होती है, उस घर में किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही न ही शराब का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी किस दिशा में करें गणपति की स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines