Ganesh Photo Vastu Tips For Success: भगवान गणेश को सभी देवताओं में श्रेष्ठ माना जाता है। कोई भी पूजा-पाठ हो या शुभ काम हो तो सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें उसका फल नहीं मिलता। वो कमाते तो अच्छा हैं लेकिन फिर भी पैसों की तंगी ही रहती है। या फिर घर में कलह-क्लेश ही रहता है। इसके पीछे का एक बड़ा कारण हो सकता है एनर्जी ब्लोकेज।
इन्हें हटाने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है गणपति जी की सही फोटो को सही दिशा में लगाना। ज्योतिष शास्त्र में इसके बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो जान लेते हैं कि गणपति जी की कौन सी फोटो कौन सी दिशा में लगाकर आप परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
1. धन-समृद्धि के लिए
अगर बहुत मेहनत करने के बाद भी घर में पैसों की कमी ही हो रही है तो आप इसके लिए उत्तर दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। दरअसल उत्तर दिशा को धन-समृद्धि करियर की दिशा माना जाता है। आप ये भी जान लें कि इस दिशा में कौन से गणपति को स्थापित करना चाहिए? ज्योतिष के अनुसार, हरे रंग के गणपति जी को प्लांट या जेड प्लांट के साथ उत्तर दिशा में स्थापित किया जाए तो आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता और पैसों की बारिश ही बारिश होगी।
यह भी पढ़ें: महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए या नहीं? प्रेमानंद महाराज से जानें
2. ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाने के लिए
कई बार बहुत पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट अच्छा नहीं आता, या फिर बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता। इसका संबंध आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ज्ञान, बुद्धि और उन्नति की दिशा माना जाता है। इस दिशा में महाभारत लिखते हुए गणपति को स्थापित करना श्रेष्ठ माना जाता है।
3 अपने महत्व को बढ़ाने के लिए
क्या कभी आपको ऐसा लगा है कि लोगों पर आपकी बातों का असर खत्म हो गया है। कोई आपकी बात को सुनता ही नहीं है और आपको कोई महत्व नहीं दिया जाता। अगर ऐसा हो रहा है तो इसके लिए आपको अपने घर की पूर्व दिशा को एक्टिवेट करना होगा जिसे सूर्य की दिशा यानी पावर की दिशा माना जाता है। पूर्व दिशा में हाथी पर बैठे या चलते हुए गणपति जी सबसे शुभ माने जाते हैं।
4. नहीं बचता एक भी पैसा
बहुत से लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि वो पैसा तो बहुत कमाते हैं, लेकिन ग्रोथ नहीं होती। या फिर खर्च इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि बचत ही नहीं हो पाती, जैसे मेहनत का फल नहीं मिल रहा। अगर ऐसा हो रहा है तो अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में सही गणपति जी को स्थापित करेंगे तो धन की कभी कमी नहीं होगी। इस दिशा में लाल रंग के कपड़े पहने हुए गणपति लगाने से तिजोरी कभी खाली नहीं होगी। इसके अलावा ऋद्धि-सिद्धि के साथ भगवान गणेश की फोटो लगाने से भी लाभ की प्राप्ति होती है।
5. नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए
कई घरों में कुछ ऐसे नेगेटिव लोग आते हैं जिनकी वजह से कलह-कलेश खत्म ही नहीं होते। हर काम में कोई न कोई अड़चन आ जाती है और बने हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो आप अपने घर की दक्षिण दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। ये वो दिशा है जो नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देती है। आप इस दिशा में विराजमान गणपति जी की स्थापना करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: बुद्धिमान होने के बाद भी इन 4 राशि के लोगों को जीवन में नहीं मिलती है सफलता! जानें कारण
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines