Ganesh Ji Ke Upay: किसी भी शुभ कार्य को करने के पूर्व गजानन गणपति की पूजा होती है। ऐसा करने से उस कार्य में आने वाले सभी विघ्न नष्ट हो जाते हैं और सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिष में बुधवार को भगवान गणेश का वार बताया गया है। अत: इस दिन उनकी पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार गणेशजी बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको केवल सच्चे मन से उन्हें याद करना होता है। शास्त्रों में ऐसे कई मंत्र बताए गए हैं जिनके जप से गणपति प्रसन्न होकर आपको मनचाहा वरदान दे देते हैं। जानिए गणपति के इन मंत्रों के बारे में
यह भी पढ़ें: बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी
गणेशजी के इन मंत्रों से होगा चमत्कार (Ganesh Ji Ke Upay)
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश।।
बुधवार के दिन गणेशजी की पूजा कर इस मंत्र का जप आरंभ करना चाहिए। इसके बाद प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जप करें। इससे घर में चल रहे सभी प्रकार के क्लेश दूर होते हैं। साथ ही घर में बरकत भी आने लगती है।
ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।
जब कभी आप ऐसी स्थिति में फंस जाए कि रोजगार की आवश्यकता हो परन्तु आपको नौकरी न मिलें तो आप इस मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं। इस मंत्र का प्रतिदिन 51 बार पाठ करें एवं बुधवार को गणेशजी का व्रत करें। इस उपाय से नौकरी की समस्या तुरंत ही दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Ganeshji Ke Upay: रोजाना सिर्फ एक बार बोलें यह गणेश मंत्र, हर इच्छा होगी पूरी
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।
यह गणेश गायत्री मंत्र है। आप जब भी किसी कार्य को आरंभ करें तो उसके पहले इस मंत्र का 108 बार जप कर लें। इससे आपको निश्चित रूप से उस कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यदि कोई कार्य लाख प्रयास के बाद भी पूरा न हो तो इस मंत्र का प्रयोग करेंगे तो अवश्य ही कार्य पूरा होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines