Ganesh Chaturthi Wishes: गणेश चतुर्थी पर अपने मित्रों और परिजनों को भेजें ये भक्तिमय संदेश

गणेश चतुर्थी 2022

गणेश चतुर्थी 2022

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी का त्यौहार देश भर में धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार में लोगों के घर पर स्वयं गणेश जी विराजमान होते हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इस साल ये त्यौहार बुधवार 31 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इस गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश चतुर्थी पर लोग अपने परिजनों और दोस्तों को नीचे दिए गए शानदार संदेश भेज सकते हैं।

1. रूप बड़ा निराला,

गणपति मेरा बड़ा प्यारा,

जब कभी भी कोई आए मुसीबत,

मेरे बप्पा ने पल में हल कर डाला।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

जीवन सुंदर सुखद है बन जाता

जब कोई गणेश का हो जाता,

दुख दरिद्र निकट ना आता

जब गणेश नाम का जाप है करता

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. आपका और खुशियों का,

जनम जनम का साथ हो।

आपकी तरक्की की,

हर किसी की ज़बान पर बात हो।

जब भी कोई मुश्किल आये,

गणेशा आप के साथ हों।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. गणेश जी का रूप निराला है,

चेहरा भी कितना भोला भाला है,

जिसे भी आती है कोई मुसीबत,

उसे इन्ही ने तो संभाला है

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।


5. पार्वती के लाडले, शिवजी के प्यारे,

लड्डू खा के जो मूषक सवारे,

वो जो है गणेश देवा हमारे,

हैप्पी गणेश चतुर्थी।

6. भगवान श्री गणेश की कृपा,

बनी रहे आप पर हर दम

हर कार्य में सफलता मिले,

जीवन में न आए कोई गम

गणेश चतुर्थी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. भगवान गणपति आपको खुशियां दे,

जो भी भक्ति इनकी करें उसे सुख-सम्पति भरपूर दे

गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया

हैप्पी गणेश चतुर्थी 2022।

8. हर पग में फूल खिलें

हर खुशी आपको मिलें

कभी न हो दुःखों का सामना,

आप सभी को गणेश चतुर्थी

की हार्दिक शुभकामनाएं।

9. हर दिल में गणेश जी बसते है,

हर इंसान में उनका वास है,

तभी तो गणेश चतुर्थी का

त्योहार सबके लिए खास हैं।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. आते बड़े धूम-धाम से गणपति जी

जाते बड़े धूम-धाम से गणपति जी

आखिर सबसे पहले आकर

हमारे दिलों में बस जाते हैं गणपति जी।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ